बॉलीवुड के दबंग खान यानी के सलमान खान व रोमानियाई एक्ट्रेस लूलिया वंतूर अपने रिश्तें की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी में भी दोनों को देखा गया था। उसके बाद सलमान के 50 वें बर्थडे पार्टी में भी दोनों साथ दिखे। जल्द ही यह प्रेमी जोड़ी रियलिटी शो ‘द फार्म’ होस्ट करेंगे, यह शो यूके, यूएस और चीन जैसे 40 देशों में प्रसारित होगा। शो में 12 सेलिब्रिटी प्रतियोगियों का एक समूह होगा जो किसानों की तरह काम करेंगे, जानवर पालेंगे और खेत जोतेंगे। फिलहाल सलमान खान अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त है इसलिए 2016 के अंत में इस शो पर काम शुरू किया जाएगा।
GOOD NEWS!!!! सलमान खान व लूलिया दिखेंगे एकसाथ
1 min
