बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने जब से सलमान खान की फिल्म भारत से खुद को अलग किया है, तब से सोशल मीडिया पर हर तरफ सिर्फ उन्हीं की चर्चा है। प्रियंका के भारत छोड़ने पर न सिर्फ फिल्म मेकर्स बल्कि पूरा बॉलीवुड हैरान हो गया है।
सलमान ने प्रियंका को लेकर तोड़ी चुप्पी
आपको बता दें, कि प्रियंका चोपड़ा ने अली अब्बास जफ़र की फिल्म भारत की शूटिंग शुरु होने के करीब 10 दिन पहले ही मना कर दिया था। प्रियंका के इस फैसले के बाद सलमान खान के फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया। लेकिन खुद सलमान खान प्रियंका के इस फैसले पर चुप्पी साधे हुए थे।
हमें उनके लिए खुशी है- सलमान
हालांकि ‘लवरात्रि‘ के ट्रेलर लांच के दौरान जब बार-बार सलमान से प्रियंका के इस एक्शन पर सवाल किया तो उनके जवाब ने सबको हैरान कर दिया। सलमान ने कहा – ‘हमें उनके लिए ख़ुशी हुई। लेकिन अगर हमें थोड़ा सा पहले मालूम चलता कि प्रियंका ने हॉलीवुड में एक बड़ी फिल्म साइन की है, तो वैसे भी हम उन्हें कभी नहीं रोकते‘।
प्रियंका ने पहले कुछ और बताया
सलमान ने बताया कि उन्हें शूटिंग से 10 दिन पहले पता चला कि प्रियंका मूवी छोड़ना चाह रही हैं, जिस पर उन्होंने कहा – अगर उन्हें यह मूवी नहीं करनी तो कोई बात नहीं। सलमान ने आगे बताया कि प्रियंका ने उनके घर जाकर उन्हें अलग ही वजह दी। हालांकि सलमान ने उन वजहों का कोई जिक्र नहीं किया।
कैटरीना ने ली प्रियंका की जगह
खैर अब ‘भारत‘ में प्रियंका की जगह अब जबरदस्त एक्ट्रेसस कटरीना कैफ ले चुकीं हैं। अली अब्बास जफर की यह फिल्म हॉलीवुड मूवी ‘ode to my father’ पर बेस्ड है। इसके प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री हैं। फिल्म ‘भारत‘ 5 जून 2019 को रिलीज होगी।
➡ मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
➡ अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
➡ आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.