अभिनेता सलमान खान फिल्म ‘हीरो’ के रीमेक में कैमियो करते नजर आ सकते है। बॉलीवुड के शोमैन सुभाष घई वर्ष 1983 में प्रदर्शित हुई अपनी फिल्म ‘हीरो’ का रीमेक बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म के लिए घई ने आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की बेटी अथिका शेट्टी का चयन किया है।
फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी करेंगे। निखिल आडवाणी ने ‘हीरो’ के रीमेक के लिए फिल्म की मूल स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव किए हैं। हालांकि फिल्म के संगीत में कोई खास बदलाव नहीं किया गया हैं। फिल्म में सलमान खान अतिथि कलाकार के तौर पर काम कर सकते हैं। फिल्म का संगीत साजिद – वाजिद की मशहूर जोड़ी देगी। सुभाष घई की इस ब्लॉक बस्टर फिल्म में जैकी श्राफ, मीनाक्षी शेषाद्री, संजीव कुमार, शम्मी कपूर और अमरीश पुरी की मुख्य भूमिकाएं थी। फिल्म का संगीत लक्ष्मीकांत – प्यारेलाल ने दिया था।