कई भाषाओं में विस्तृत संगीत पेश करने के लिये ख्यात, सारेगामा ने संगीत के क्षेत्रीय खजाने से एक और नगीना पेश किया है। इस बार भोजपुरी के दीवानों के लिये ‘मोरे होंठवा से नथुनिया’ के रूप में यह नवीनतम प्रस्तुति की गई है। इसमें बेहद जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह नज़र आ रही हैं।
ज्योति वेंकटेश
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह निभा रही हैं मुख्य भूमिका
कई सारे बेहतरीन भोजपुरी गाने देने वाली, अक्षरा सिंह उस चर्चित गाने का जादू फिर से बिखेरने वाली हैं। इसे ओरिजिनली गाया है संगीत की दुनिया की महारथी आशा भोंसले ने।
बेहद तड़कते-भड़कते अंदाज में पेश किये गये इस डांस नंबर में अक्षरा सिंह अपने अंदाज में नज़र आयी हैं। उन्होंने अपने देसी मूव्स से हमारे दिलों तक का रास्ता तय कर लिया है।
इस बारे में बताते हुए, अक्षरा सिंह कहती हैं, ‘’मेरे लिये यह बेहद सम्मान की बात है कि इस क्लासिक गाने को गाने का मौका मिला, जिसे पहले आशा भोंसले ने अपनी आवाज दी है।
‘मोरे होंठवा से नथुनिया’ एक खूबसूरत देसी नंबर है, जिसे आशाजी ने गाया था। भोजपुरी कार्यक्रमों और उत्सवों में यह हमेशा शामिल किया जाता है।
आज इसे गाने का मौका मिलना आौर आशीष सिंह द्वारा बड़ी ही खूबसूरती से उसे पिरोना मेरे लिये सपने के सच होने से कम नहीं। मैं उम्मीद करती हूं कि ओरिजिनल गाने को मेरी यह भेंट मेरे फैन्स को पसंद आयेगी।‘’
भोजपुरी संगीत के जितने भी दीवाने हैं, वे यह लेटेस्ट प्रस्तुति ‘मोरे होंठवा से नथुनिया’ को यहां देख सकते हैं, जिसे गाया है अक्षरा सिंह ने।