बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख को यूं ही किंग ऑफ रोमांस नही कहा जाता है फिल्मी पर्दे पर अपने रोमांटिक अंदाज से समां बांध देने वाले शाहरुख रियल लाइफ में भी माहौल बनाना बखूबी जानते है। इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि शाहरुख कभी भी अपने फैंस को नाराज नहीं करते हैं।
खबर थी कि शाहरुख अपने 51वें बर्थडे पर फैंस से रूबरू नही होंगे लेकिन उन्होंने अपने लाखों फैंस जो मन्नत पर उनकी एक झलक पाने को बेकरार रहते हैं। उनका दिल ना तोड़ते हुए फैंस से रूबरू हुए। फैंस को एक झलक देने के बाद शाहरुख ने सभी फैंस को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए ट्विटर के जरिए शुक्रिया कहा है।
उन्होंने फैंस के साथ सेल्फी शेयर करते हुए ट्वीट किया शाहरुख ने लिखा, अगर में कर सकता तो मैं आपके बीच में कूद जाता। ताकि तुम मुझे घर वापस ला सको। आने के लिए और मेरा जन्मदिन खास बनाने के लिए सभी का शुक्रिया। लव यू।
If I could, I would jump amidst you. So that you could take me home. Thank you all for coming and making my birthday so special. Love you! pic.twitter.com/wf6TUf5lSh
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 2, 2016
उन्होंने दूसरे ट्वीट में शाहरुख ने फैंस के साथ अपनी वीडियो शेयर की। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, दुनिया भर से आने के लिए आप सभी का शुक्रिया। आप सभी ने मुझे बेहद खास महसूस कराया। सच में ये मेरे लिए बेस्ट मूमेंट है।
Thank you everyone who came from all over the world to wish me. U make me feel so special & loved. Really this is the best moment for me. pic.twitter.com/okHey7GDUm
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 2, 2016
वही शाहरुख के फैन क्लब द्वारा भी एक वीडियो शेयर किया गया जिसमें शाहरुख मन्नत की बालकनी में आकर फैन्स से मिले और उनकी दुआओं के लिए शुक्रिया अदा किया।