बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता शक्ति कपूर ने अपनी बेटी श्रद्धा कपूर की चुनौती को स्वीकारा और उसे पूरा भी किया है। बताया जाता है कि शक्ति कपूर को अपनी अगली फिल्म के लिए 8 किलो वजन घटाना था। इसके लिए उन्होंने अपनी बेटी की चुनौती को गंभीरता से ले लियाहै। शक्ति ने अपनी बेटी श्रद्धा कपूर के साथ जिम जाने का फैसला किया। श्रद्धा को अपनी मसल्स बनानी थी जबकि शक्ति को अपना वजन घटाना था। दोनों दिन में दो बार जिम जाते थे ताकि अपना टारगेट हासिल कर सकें और आखिरकार शक्ति कपूर ने 8 किलो वजन घटा ही लिया। वे रमेश सिप्पी की फिल्म में नजर आएंगे।
शक्ति कपूर ने बेटी को कुछ इस तरह से दी टक्कर
1 min
