बॉलीवुड ऐक्टर शरमन जोशी की अपकमिंग फिल्म काशी का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में शरमन जोशी ‘काशी’ के किरदार में नज़र आएंगे। जो अपनी लापता बहन जिसका नाम गंगा है उसकी खोज में दिन रात एक करते नजर आएंगे। ये फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर मूवी है। फिल्म को धीरज कुमार ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में शरमन जोशी के अलावा ऐश्वर्य देवन भी मुख्य किरदार में नज़र आएंगी।
Sharman Joshi… First look poster of #Kaashi – In Search Of Ganga… Costars Aishwarya Devan… Directed by Dhiraj Kumar… 26 Oct 2018 release. pic.twitter.com/dMIG5Wzv5z
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 19, 2018
आपको बता दें, कि अभी हाल ही में शरमन जोशी बड़े ही अनोखे अंदाज में अपनी फिल्म का प्रमोशन करते नज़र आए थे। शरमन मुंबई के वर्सोवा बीच पर भी लापता पोस्टर लिए हुए अपनी फिल्म को प्रमोट करते नजर आए। शरमन के साथ उनकी टीम के बाकी सदस्य भी गंगा के लापता वाले पोस्टर्स के साथ नजर आए। यही नहीं शरमन ने बकायदा गंगा के लापता वाले पोस्टर्स को दीवारों पर भी चिपकाया।



इस दौरान शरमन जोशी ने मुंबई के जुहू, खार और बांद्रा इलाके का दौरा किया, साथ ही शरमन जोशी मुंबई के लाल बाग के राजा के दर्शन करने भी पहुंचे। आपको बता दें, बनारस के बैकड्रॉप पर बनी ये फिल्म 26 अक्टूबर को रिलीज होगी।

➡ मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
➡ अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
➡ आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.