आज बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। सोमवार को सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी मुंबई के सेनटेक BKC में धूमधाम के साथ मनाई गई। सोनम की संगीत सेरेमनी में बॉलीवुड के कई स्टार्स और उनके करीबी दोस्त भी शामिल हुए। सोनम कपूर के संगीत में उनके पिता अनिल कपूर सबसे ज्यादा खुश और एक्साइटेड नजर आए। अपनी बेटी के संगीत में उन्होंने जमकर डांस तो किया ही साथ ही उन्होंने भांगड़ा भी किया।
वहीं सोनम कपूर खुद भी काफी एक्साइटेड नजर आईं और उन्होंने भी अपने संगीत में काफी एन्जॉय किया और जमकर डांस किया। सोनम कपूर, आनंद अहूजा के साथ भी डांस करते हुए नजर आईं।
https://www.instagram.com/p/Bie3lnOgvu1/?tagged=instabollywoodcrush
सोनम कपूर ने अपनी मां सुनीता के साथ भी मस्ती भरें अंदाज में डांस और ठुमके लगाए।
https://www.instagram.com/p/BifLC9Ogb6R/?tagged=instabollywoodcrush
https://www.instagram.com/p/BifCJ-SAqI7/?tagged=instabollywoodcrush
आपको बता दें, सोनम और आनंद आज शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों गुरुद्वारे में शादी करेंगे।
➡ मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
➡ अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
➡ आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.