बॉलीवुड के दमदार अभिनेता सुनील शेट्टी 57 साल के हो चुके हैं और इस उम्र में भी वह अपनी फिटनेस और अपनी एक्टिंग से यंग एक्टर्स को भी मात देते हैं। आज भी सुनील शेट्टी घंटों जिम में पसीना बहाते हैं और खुद को मजबूत और फिट रखते हैं। आपको बता दें कि अब इस उम्र में वह अपने करियर की दूसरी और नई पारी खेलने जा रहे हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर किया है।
बता दें कि सुनील शेट्टी बॉलीवुड के बाद अब साउथ का रुख कर रहे हैं। अब वह साउथ इंडियन फिल्मों में नजर आने वाले हैं, वो भी एक खास रोल में। गौरतलब है कि इस तरह का रोल सोनू सूद, विवेक ओबेरॉय भी निभा चुके हैं। उन्होंने इस किरदार के लिए हामी भी भर दी है।
Hey guys happy to showcase the first look of my first Kannada film #Pailwaan with the brilliant @KicchaSudeep directed by @krisshdop & an amazing crew! Thank you for making me feel at home! Looking forward to working with you again! pic.twitter.com/wz0wEtdfIw
— Suniel Shetty (@SunielVShetty) May 22, 2019
सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सुनील शेट्टी ने बताया कि वो पहली बार कन्नड़ फिल्म ‘पैलवान’ में नजर आएंगे। इसमें वह विलेन का रोल निभाएंगे। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सुनील शेट्टी ने खुद इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में वह दक्षिण भारत की पहचान कहे जाने वाले कुर्ता धोती में नजर आ रहे हैं।
फिल्म का निर्देशन एस कृष्णा ने किया है, जिसमें उनके साथ साउथ सुपरस्टार सुदीप भी नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म का पहला कट देखने के बाद ही यह पोस्टर जारी किया गया है।
मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.