सैफ अली खान और करीना कपूर खान के पड़ोसियों ने जबसे पुलिस में मीडियावालों की शिकायत की है, तबसे फैंस के लिए तैमूर अली खान को देख पाना काफी मुश्किल हो गया है। फोटोग्राफर्स भी अब तैमूर की एक झलक पाने के लिए तरसते रहते हैं। हाल ही में, तैमूर अपने मॉम-डैड के साथ आइसक्रीम खाते हुए नज़र आते हैं।
फोटो और वीडियो देखकर आपको खुद अंदाज़ा लग जाएगा की तैमूर को आइसक्रीम कितनी पसंद है। वीडियो में तैमूर हाथ में आइसक्रीम लिए हुए नज़र आ रहे हैं। तैमूर ने बहुत ही संभालकर आइसक्रीम को हाथ में पकड़ रखा है। तैमूर आइसक्रीम खाते हुए बेहद क्यूट लग रहे हैं। तैमूर की फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
इस दौरान करीना भी हमेशा की तरह जींस और टॉप में बेहद खूबसूरत और कूल लग रही थीं। सैफ भी टी-शर्ट और जींस पहने हुए बेहद कूल लुक में नज़र आए। मम्मी-पापा की तरह ही उनके बेटे तैमूर का भी ड्रेसिंग सेंस कूल लुक वाला था।
मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.