बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान का का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बेहद क्यूट लग रहे हैं। आपको बता दें, तैमूर कई दिनों बाद मीडिया के सामने आए हैं। दरअसल तैमूर हाल ही में अपनी मां करीना कपूर के साथ नजर आए, इस दौरान दोनों ने व्हाइट टी शर्ट, ब्लू लोअर और व्हाइट जूते पहन रखे थे। तैमूर करीना का हाथ पकड़े एक स्टोर में जाते नजर आए।
स्टोर के अंदर जाकर तैमूर कांच के पीछे बैठकर फोटोग्राफरों को देखते नजर आए। तैमूर का यह वीडियो बहुत क्यूट है और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बता दें कि हर जगह मीडिया द्वारा तैमूर की फोटो खीचें जाने को लेकर करीना ने हाल ही में ऐतराज जताया था। करीना ने कहा था, ‘मैं और मेरे पति सैफ मीडिया को कभी भी तैमूर की तस्वीरें खींचने से नहीं रोकते लेकिन उन्हें थोड़ा जिम्मेदाराना बर्ताव करना चाहिए।’
https://www.instagram.com/p/BxkET8nH2y_/
वर्कफ्रंट की बात करें, तो करीना फिल्म गुड न्यूज में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो अक्षय कुमार, दिसजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी के साथ काम कर रही हैं। फिल्म 29 दिसंबर को रिलीज होगी। इसके साथ ही करीना फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आएंगी, इसमें वो एक्टर इरफान खान के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा करीना फिल्म तख्त में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और जान्हवी कपूर होंगे।
मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.