वरूण धवन और आलिया भट्ट एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। पहली बार करन जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में दोनों ने साथ काम किया पर जोड़ी बनी हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया में। इस फिल्म ने बॉलीवुड में खूब कमाई की और वरूण – आलिया की जोड़ी ने भी तहलका मचाया। अब ये जोड़ी वापस परदे पर धमाल करने को तैयार हैं। दोनों को धर्मा प्रोडक्शन्स की एक अनाम फिल्म में साइन कर लिया है। फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे स्टूडेंट ऑफ द ईयर फेम करन जौहर और डायरेक्टर होंगे शशांक खेतान।
वरूण धवन और आलिया भट्ट फिर से एक साथ
1 min
