टीम इंडिया के स्टार और भविष्य के कप्तान माने जा रहे विराट कोहली ने बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ अपने प्यार का खुल्लम खुल्ला इजहार कर दिखाया है।
अपने रिश्तों के बारे में मीडिया के सामने पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए विराट ने कहा कि उसके और अनुष्का के बीच जो है, सभी के सामने है। कोहली ने कहा कि वह कुछ भी छुपाना नही चाहते। कोहली पेशेवर क्रिकेटर हैं तो अनुष्का बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री। क्रिकेट और बॉलीवुड के बीच यह रिश्ता कोई पहला रिश्ता नही है। इससे पहले भी कई क्रिकेटरों के साथ बॉलीवुड अभिनेत्रियों के अफेयर्स मुख्य सुर्खियों में रहे हैं। हालांकि इनमें से विवाह के बंधन में बंधने वाली जोड़ियां बहुत कम हैं। ऐसी ही कुछ जोड़ियां पर नजर डालते हैं, जो चर्चा का विषय रही हैं।
टैगोर नवाब पटौदी और शर्मिला
क्रिकेटर का किसी हीरोइन के साथ इश्क लड़ाना नया नही है परन्तु विवाह तक बात कम ही पहुंची है। विवाह के बंधन में बंधने वाले किसी क्रिकेटर का जिक्र आता है तो उसमें सबसे पहला नाम भारतीय टीम के पूर्व कप्तान नवाब मंसूर अली खान पटौदी का है जिन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के साथ शुरू किए गए प्यार के सफर को विवाह के अंजाम तक पहुंचाया।
अजहरुद्दीन और संगीता बिजलानी
पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन अभिनेत्री संगीता बिजलानी के प्यार में इस कदर गिरफ्तार हुए कि उन्होंने अपना घर, अपनी पत्नी, अपने बच्चे और यहां तक कि क्रिकेट से भी नाता तोड़ लिया। अजहरुद्दीन ने संगीता बिजलानी के साथ निकाह रचा लिया। संगीता ने भी सलमान खान के साथ रिश्ता तोड़ते हुए अजहर को अपना हमसफर बना कर सभी को हैरान किया।
धोनी और युवराज का दीपिका पादुकोण से
विवाह से पहले टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ जुड़ा, हालांकि धोनी हमेशा इससे बचते ही रहे। दीपिका ने खुल कर कुछ नहीं कहा और न ही धोनी ने। युवराज सिंह के साथ दीपिका पादुकोण के अफेयर्स ने भी खूब चर्चा बटोरी। 2008 के आस्ट्रेलिया दौरे पर दोनों को इकट्ठा देखा भी गया परन्तु प्यार का यह किस्सा भी अंजाम तक नही पहुंचा।v