Read Full Story
'बिग बॉस' के पूर्व प्रतियोगी एजाज खान पर एक एक्ट्रेस ने रेप का आरोप लगाया है, जिसके आधार पर मुंबई की चारकोप पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
Read Full Story
एक्ट्रेस का आरोप है कि एजाज ने शादी का झांसा देकर उनके साथ यौन शोषण किया। उन्होंने दावा किया कि 25 मार्च को एजाज ने उनके घर पर रेप किया।
Read Full Story
शिकायतकर्ता का कहना है कि एजाज ने उन्हें 'हाउस अरेस्ट' और अन्य प्रोजेक्ट्स में भूमिका का ऑफर दिया था और शादी का वादा किया था।
Read Full Story
एजाज ने कथित तौर पर एक्ट्रेस से कहा कि उनका धर्म चार शादियों की अनुमति देता है और उन्होंने पूरी जिम्मेदारी लेने की कसम खाई थी।
Read Full Story
'हाउस अरेस्ट' शो पर भी अश्लील सामग्री दिखाने के आरोप में एजाज खान और निर्माता राजकुमार पांडे पर मामला दर्ज किया गया है।
Read Full Story
बजरंग दल के कार्यकर्ता गौतम रावरिया की शिकायत पर 'हाउस अरेस्ट' शो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
Read Full Story
शो के एक सेगमेंट में एजाज ने प्रतियोगियों से यौन प्रयोगों पर सवाल पूछे, जिससे विवाद बढ़ा और राजनीतिक दलों ने भी प्रतिक्रिया दी।
Read Full Story
मामला भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है और पुलिस सक्रियता से जांच कर रही है।
Read Full Story