Bombay Times Fashion Week 2025 में छाया  Kangana,Mouni, Urvashi का जादू,  Janhvi-Varun की दिखी केमेस्ट्री

Oct 08, 2025, 02:48 PM

इस इवेंट में बॉलीवुड के कई लोकप्रिय सितारों ने रैंप पर अपनी चमक बिखेरी, जिनमें कंगना रनौत, मौनी रॉय, उर्वशी रौतेला, जाह्नवी कपूर और वरुण धवन शामिल थे।

जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की जोड़ी ने अपने स्टाइल और केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत लिया, जहां जाह्नवी ने गोल्डन लहंगा और वरुण ने ब्लैक वेस्टर्न सूट पहना था।

सुष्मिता सेन ने काले और सुनहरे रंग के कॉन्ट्रास्ट के साथ शाही अंदाज में रैंप वॉक किया, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया।

कंगना रनौत ने गोल्डन एम्ब्रायडरी वाली साड़ी और हरे रंग की एक्सेसरीज के साथ रैंप पर जलवा बिखेरा और वह शोस्टॉपर बनीं।

उर्वशी रौतेला ने रेड और वाइट गाउन में रैंप पर अपनी खूबसूरती का जादू बिखेरा, जिसमें रेड स्टोन और मोतियों की सजावट थी।

मौनी रॉय ने सफेद लहंगे के साथ लाल चूड़ा और हैवी ज्वैलरी पहनकर दर्शकों का दिल चुरा लिया, उनके लुक में परंपरा और आधुनिकता का मिश्रण था।

स्मृति ईरानी ने पर्पल साड़ी में नंगे पैर रैंप वॉक किया, जो उनके अनोखे अंदाज को दर्शाता था।

अदिति राव हैदरी और क्रिस्टल डिसूजा ने भी अपने-अपने अनोखे और रॉयल लुक्स से दर्शकों को प्रभावित किया।

इस इवेंट में प्रतीक पाटिल और प्रिया बनर्जी ने ऑफ-व्हाइट आउटफिट में रैंप पर वॉक की, जबकि अन्य टीवी सितारों ने भी अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींचा।