Read Full Story
बॉलीवुड और बंगाली सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मौसमी चटर्जी का 77वां जन्मदिन है, जिन्होंने अपनी मनमोहक मुस्कान और अदाओं से दर्शकों का दिल जीता।
Read Full Story
मौसमी चटर्जी ने 1967 में बंगाली फिल्म 'बालिका वधू' से करियर की शुरुआत की और यह फिल्म सुपरहिट रही। उन्होंने 18 साल की उम्र में शादी कर ली और माँ बनीं।
Read Full Story
मौसमी ने शादी के बाद बॉलीवुड में कदम रखा और 'अनुराग', 'रोटी कपड़ा और मकान', 'अंगूर', 'मंजिल' जैसी फिल्मों में काम किया, जिससे उन्होंने साबित किया कि शादी के बाद भी महिलाएं सफल अभिनेत्री बन सकती हैं।
Read Full Story
उनके करियर में एक मुश्किल समय तब आया जब फिल्म 'रोटी कपड़ा और मकान' की शूटिंग के दौरान एक हादसा हुआ, लेकिन वह और उनका बच्चा सुरक्षित रहे।
Read Full Story
मौसमी चटर्जी ने अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, विनोद खन्ना और संजीव कुमार जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया और बॉलीवुड की डिमांडिंग अभिनेत्री बन गईं।
Read Full Story
उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दीं और 'अनुराग' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। उन्हें 2016 में बीएफजेए लाइफटाइम अवॉर्ड से नवाजा गया।
Read Full Story
मौसमी ने फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद 'आवाज', 'घायल', 'ना तुम जानों न हम', 'पीकू' और 'आ अब लौट चलें' जैसी फिल्मों से वापसी की।
Read Full Story
मौसमी चटर्जी ने 2019 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ज्वाइन कर राजनीति में भी कदम रखा।
Read Full Story
1974 में मौसमी चटर्जी मायापुरी मैग्जीन के पहले संस्करण के कवर पेज पर नज़र आईं, जो उनके करियर की एक और उपलब्धि थी।
Read Full Story