Read Full Story
पूजा भट्ट का 53वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। वह 90 के दशक की सफल और विवादास्पद बॉलीवुड एक्ट्रेस में से एक रही हैं, जिनकी खूबसूरती आज भी लोगों को आकर्षित करती है।
Read Full Story
पूजा भट्ट, आलिया भट्ट की सौतेली बहन और फिल्ममेकर महेश भट्ट की बेटी हैं। उन्होंने अभिनय के अलावा निर्देशन और निर्माण के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई है।
Read Full Story
पूजा ने अपने करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र में पिता महेश भट्ट की फिल्म 'डैडी' से की थी। 'दिल है कि मानता नहीं' और 'सड़क' जैसी फिल्मों से उन्होंने अपनी पहचान बनाई।
Read Full Story
1997 में पूजा ने फिल्म निर्माण में कदम रखा और 'तमन्ना' जैसी फिल्में बनाईं, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही लेकिन समीक्षकों द्वारा सराही गई।
Read Full Story
2012 में पूजा ने 'जिस्म 2' के जरिये सनी लियोन को बॉलीवुड में लांच किया।
Read Full Story
पूजा भट्ट अपने बोल्ड फोटोशूट्स के कारण भी चर्चा में रहीं, विशेष रूप से अपने पिता महेश भट्ट के साथ एक विवादास्पद मैगजीन कवर के लिए।
Read Full Story
उन्होंने 16 साल की उम्र से शराब पीनी शुरू की थी लेकिन अपने पिता की नसीहत पर बाद में इसे छोड़ दिया। अब वह शराब की लत से बाहर निकलने के लिए एक किताब लिख रही हैं।
Read Full Story
पूजा की लव लाइफ भी हमेशा चर्चा में रही है। उनका अफेयर राहुल रॉय और रणवीर शोरी के साथ रहा लेकिन बाद में उन्होंने महेश मखीजा से शादी की, जो 11 साल बाद खत्म हो गई।
Read Full Story