Who Is Ranya Rao: शरीर में छिपाकर ले जा रही थी तमिल एक्ट्रेस रान्या राव 14 किलो सोना, एयरपोर्ट से हुई गिरफ्तार

Mar 05, 2025, 03:10 PM

Ranya Rao arrested

कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर 148 किलोग्राम सोना छुपाकर लाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह सोना उनके शरीर में छिपा हुआ था।

Ranya Rao arrested

रान्या राव के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने कार्रवाई की, जब वह दुबई से बेंगलुरु आ रही थीं। सोने की कीमत लगभग 1256 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Ranya Rao arrested

रान्या राव, जो पुलिस महानिदेशक रामचंद्र राव की बेटी हैं, को गिरफ्तार करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Ranya Rao arrested

गिरफ्तारी से पहले, रान्या का मेडिकल चेकअप कानूनी प्रोटोकॉल के तहत बॉरिंग अस्पताल में किया गया था।

Ranya Rao arrested

अधिकारियों ने रान्या राव की अंतरराष्ट्रीय यात्राओं पर नजर रखी थी, क्योंकि वह 15 दिनों में चार बार दुबई जा चुकी थीं, जिसके चलते उन पर संदेह बढ़ा।

Ranya Rao arrested

रान्या राव का जन्म 1991 में कर्नाटक के चिकमगलूर में हुआ और उन्होंने बेंगलुरु के दयानंद सागर कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।

Ranya Rao arrested

अभिनय में कदम रखने से पहले, उन्होंने मुंबई के किशोर नमित कपूर एक्टिंग इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण लिया।

Ranya Rao arrested

रान्या राव ने 2014 में कन्नड़ फिल्म 'माणिक्य' से अपने करियर की शुरुआत की और 2016 में तमिल फिल्म 'वाघा' में विक्रम प्रभु के साथ मुख्य भूमिका निभाई।

Ranya Rao arrested

उनकी अन्य कन्नड़ फिल्म 'पटकी' 2017 में आई, जिसमें उन्होंने संगीता की भूमिका निभाई, जो एक पत्रकार थी।