Read Full Story
बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री, जिन्होंने फिल्म 'मैंने प्यार किया' से अपनी करियर की शुरुआत की, आज 54 वर्ष की हो गई हैं। उनकी मासूमियत और चुलबुली अदाओं ने दर्शकों का दिल जीता।
Read Full Story
भाग्यश्री ने 19 साल की उम्र में अपने बचपन के दोस्त हिमालय दासानी से शादी की। हालांकि, शादी के बाद उनका फिल्मी करियर लगभग समाप्त हो गया, और वे अपने पति से डेढ़ साल तक अलग भी रहीं।
Read Full Story
'मैंने प्यार किया' के एक सीन के दौरान, सलमान खान के साथ बाहों में भरने वाला सीन शूट होने के बाद भाग्यश्री फूट-फूट कर रोने लगीं। सलमान खान ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने कुछ गलत किया है।
Read Full Story
भाग्यश्री ने बताया कि वो एक रुढ़िवादी परिवार से हैं, जहां उन्हें एक्पोज करने वाली ड्रेस पहनने की इजाज़त नहीं थी, इसलिए वो सीन करने से घबरा गईं और रो पड़ीं।
Read Full Story
फिल्म के डायरेक्टर ने भाग्यश्री को अपनी मन मुताबिक सीन करने की इजाजत दे दी। भाग्यश्री का जन्म महाराष्ट्र के सांगली के पटवर्धन राजघराने में हुआ था।
Read Full Story
'मैंने प्यार किया' के बाद भाग्यश्री ने शादी करने का फैसला किया, जिसने उनके करियर पर गहरा असर डाला।
Read Full Story
कई सालों बाद, भाग्यश्री ने कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' से बॉलीवुड में वापसी की और 2022 की फिल्म 'राधे श्याम' में भी नजर आईं।
Read Full Story
भाग्यश्री ने मराठी, भोजपुरी और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है, लेकिन 'मैंने प्यार किया' में सलमान खान के साथ उनकी केमिस्ट्री को आज भी याद किया जाता है।
Read Full Story
{{ primary_category.name }}