Read Full Story
हाल ही में अक्षय कुमार ने फिल्म "केसरी चैप्टर 2" में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीता है।
Read Full Story
अक्षय ने स्वीकार किया कि पिछले कुछ सालों में उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाईं, जिसके चलते उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
Read Full Story
जी म्यूजिक कंपनी को दिए इंटरव्यू में अक्षय ने खुलासा किया कि दर्शकों की आलोचना कभी-कभी तकलीफ देती है, लेकिन यह उन्हें बेहतर बनने के लिए प्रेरित करती है।
Read Full Story
अक्षय ने कहा कि दर्शकों की प्रतिक्रिया को वह नजरअंदाज नहीं करना चाहते और यह उनके काम को सुधारने का एक जरिया है।
Read Full Story
इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने अपने डर के बारे में भी बताया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनका सबसे बड़ा डर यह है कि एक दिन लोग उन्हें नज़रअंदाज़ करने लगेंगे।
Read Full Story
अक्षय ने कहा कि वह काम करना जारी रखना चाहते हैं और आराम करके अपनी जिंदगी को छोटा नहीं करना चाहते।
Read Full Story
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय की आने वाली फिल्मों में 'वेलकम टू द जंगल', 'हाउसफुल 5', 'जॉली एलएलबी 3', 'हेराफेरी 3' और 'भूत बँगला' शामिल हैं।
Read Full Story
अक्षय का मानना है कि दर्शकों की सच्ची प्रतिक्रिया उन्हें अभिनय और स्क्रिप्ट में सुधार के लिए प्रेरित करती है।
Read Full Story