कांग्रेस ने Allu Arjun के घर हुई तोड़फोड़ में भागीदारी से इनकार किया

Allu Arjun

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के हैदराबाद स्थित घर पर पत्थरबाजी की घटना हुई, जिसमें उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।

Allu Arjun

आरोपियों ने अल्लू अर्जुन के घर पर पत्थर, गमले और टमाटर फेंके। पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया, जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

Allu Arjun

आरोपियों का कहना है कि वे उस्मानिया विश्वविद्यालय के छात्र हैं और संध्या थिएटर में मरी महिला के लिए इन्साफ चाहते हैं।

Allu Arjun

अल्लू अर्जुन ने महिला के परिवार को 25 लाख रुपए देने की घोषणा की थी, जबकि फिल्म के डायरेक्टर ने 5 लाख रुपए देने की बात कही थी।

Allu Arjun

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घटना की निंदा की और पुलिस से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Allu Arjun

बीआरएस नेता कृष्णक ने आरोप लगाया कि आरोपियों में से एक, श्रीनिवास, रेवंत रेड्डी के करीबी सहयोगी हैं, लेकिन कांग्रेस ने इन आरोपों को निराधार बताया।

Allu Arjun

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि आरोपियों का कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है और अगर पाया गया, तो उन्हें अयोग्य घोषित किया जाएगा।

अल्लू अर्जुन ने अपनी बेगुनाही का दावा किया और लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की।