सिनेमा में महिलाओं के योगदान पर IIFA 2025 में धूम, Madhuri Dixit और Guneet Monga ने साझा किए अपने अनुभव

IIFA 2025

जयपुर में आयोजित IIFA Awards 2025 में 'द जर्नी ऑफ वुमन इन सिनेमा' विषय पर एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें माधुरी दीक्षित और गुनीत मोंगा ने सिनेमा में महिलाओं के योगदान पर चर्चा की।

IIFA 2025

माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी करियर के अनुभव साझा करते हुए बताया कि महिलाओं की भूमिकाएं समय के साथ कैसे बदली हैं। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं केवल सहायक भूमिकाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे कहानियों का केंद्र बन रही हैं।

IIFA 2025

माधुरी ने फिल्मों में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने कई ऐसी फिल्में की हैं जो महिलाओं के सशक्तिकरण को दर्शाती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एक्टर्स की पेमेंट में सुधार हुआ है, लेकिन अभी भी अंतर कम करने की जरूरत है।

IIFA 2025

गुनीत मोंगा ने अपने संघर्ष और फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए अवसर बढ़ रहे हैं और उनके योगदान को अधिक मान्यता मिल रही है।

IIFA 2025

गुनीत ने अपने शुरुआती दिनों के संघर्षों का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने उम्र के आधार पर भेदभाव झेला और खुद को बूढ़ा दिखाने के लिए साड़ी पहनी और मोटे चश्मे लगाए।

IIFA 2025

IIFA की वाइस प्रेसिडेंट नोरीन खान ने कहा कि 'द जर्नी ऑफ वुमन इन सिनेमा' केवल एक चर्चा नहीं, बल्कि एक आंदोलन है जो महिलाओं के योगदान को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

IIFA 2025

नोरीन खान ने यह भी कहा कि जब हम हिम्मत, रचनात्मकता और नेतृत्व की कहानियाँ साझा करते हैं, तो हम केवल सफल महिलाओं का जश्न नहीं मनाते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते हैं।

IIFA 2025

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि IIFA Awards 2025 का आयोजन 8 मार्च से शुरू हो रहा है और यह 9 मार्च तक चलेगा, जिसमें कई सेलिब्रिटीज हिस्सा लेंगे।