Read Full Story
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद बनने के बाद राजनीति को "बहुत महंगा शौक" बताया है। उनका कहना है कि सांसद की सैलरी से घर नहीं चलता।
Read Full Story
कंगना ने कहा कि सांसद के तौर पर मिलने वाला वेतन, जो लगभग ₹124 लाख प्रति माह है, घर की जरूरतें पूरी करने के लिए पर्याप्त नहीं है। ड्राइवर और रसोइया की सैलरी देने के बाद केवल ₹50-60 हजार ही बचते हैं।
Read Full Story
उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र मंडी के दौरे की लागत के बारे में बताया कि यह लाखों में होती है, क्योंकि हर जगह 300-400 किलोमीटर दूर होती है।
Read Full Story
कंगना ने कहा कि कई सांसद अतिरिक्त बिजनेस या वकालत करते हैं ताकि उनका खर्च चल सके। उन्होंने राजनीति को पेशा नहीं बल्कि शौक बताया।
Read Full Story
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कैबिनेट में जगह मिलने की उम्मीद थी, तो उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए बहुत योगदान दिया है और एक मुश्किल सीट से चुनाव जीता है, इसलिए उन्हें मंत्री पद की उम्मीद थी।
Read Full Story
कंगना ने 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान ₹915 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी, फिर भी सांसद पद को आर्थिक दृष्टि से "नुकसान का सौदा" बताया।
Read Full Story
उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद जावेद अख्तर का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग पहले आए थे, वे भी अपना काम करते रहते थे, इसलिए काम करना जरूरी है।
Read Full Story
कंगना के बेबाक बयानों ने राजनीति के गलियारों में हलचल मचा दी है और उनके विचारों ने सांसद के रूप में उनकी चुनौतियों को उजागर किया है।
Read Full Story