Mika Singh Birthday:आवाज़ जिसने खुद अपना रास्ता बनाया

मीका सिंह, जिनका असली नाम अमरीक सिंह है, का जन्म 10 जून 1977 को पश्चिम बंगाल में हुआ था। वे एक म्यूज़िकल परिवार से ताल्लुक रखते हैं और मशहूर गायक दलेर मेहंदी के छोटे भाई हैं।

अपने करियर की शुरुआत मीका ने भक्ति संगीत और भांगड़ा गीतों से की, जिसमें 'सावन में लग गई आग' और 'गबरू' जैसे हिट गाने शामिल हैं।

2006 में बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगर के रूप में उन्होंने एंट्री ली और 'दिल बोले हडिप्पा' और 'मौजा ही मौजा' जैसे गानों से स्टारडम हासिल किया।

मीका की आवाज़ और परफॉर्मेंस में जोश और पंजाबी तड़का होता है, जो उन्हें भीड़ से अलग बनाता है। वे लाइव परफॉर्मेंस के दौरान दर्शकों से जुड़ने की कला में माहिर हैं।

मीका सिंह का नाम विवादों से भी जुड़ा रहा है, जैसे 2006 में राखी सावंत को जबरदस्ती किस करने का मामला और 2018 में एक ब्राजीलियन मॉडल द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप।

मीका ने कई रियलिटी शोज़ में जज की भूमिका निभाई है, जैसे 'सारेगामापा', 'द वॉयस इंडिया', और 'इंडियन आइडल'। वे 'स्वयंवर – मीका दी वोटी' शो में भी नजर आए थे।

उनकी निजी जिंदगी और शाही लाइफस्टाइल हमेशा चर्चा में रही है। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां और एक प्राइवेट आइलैंड भी है।