Read Full Story
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता ने अपने अभिनय से हर दौर में दर्शकों को प्रभावित किया है, चाहे वह पारंपरिक भूमिकाएं हों या बेबाक किरदार।
Read Full Story
वेब सीरीज 'पंचायत' में मंजू देवी के किरदार में नीना गुप्ता ने दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके सादगी भरे लेकिन प्रभावशाली संवाद और अभिनय ने खासकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उन्हें लोकप्रिय बना दिया है।
Read Full Story
'पंचायत' के तीसरे सीजन की सफलता के बाद, दर्शकों को बेसब्री से चौथे सीजन का इंतजार है, जो 24 जून 2025 को रिलीज होगा।
Read Full Story
फिल्मों में भी नीना गुप्ता का सफर प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने 'बधाई हो' में एक उम्रदराज गर्भवती महिला का किरदार निभाकर साबित किया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है।
Read Full Story
'ऊंचाई' फिल्म में उनके प्रदर्शन के लिए नीना को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला।
Read Full Story
2023 में रिलीज हुई फिल्मों 'लस्ट स्टोरीज 2', 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे', और 'मस्त में रहने का' में उनके अभिनय की सराहना की गई।
Read Full Story
नीना गुप्ता ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी पहचान बनाई है। डिज़्नी प्लस हॉटस्टार की मलयालम वेब सीरीज '1000 बेबीज' में उनका सस्पेंस से भरा किरदार दर्शकों को पसंद आया।
Read Full Story
नीना का निजी जीवन भी संघर्षों से भरा रहा है। वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ अफेयर और बिना शादी के बेटी मसाबा का जन्म देना चर्चा का विषय बना।
Read Full Story
उन्होंने सिंगल मदर के रूप में मसाबा की परवरिश की और 2008 में विवेक मेहरा से शादी की। उनकी आत्मकथा "सच कहूं तो" में उन्होंने अपने जीवन की चुनौतियों और संघर्षों को साझा किया।
Read Full Story
एक इंटरव्यू में नीना ने बताया कि एक समय ऐसा भी था जब उनके पास डिलीवरी के खर्च के लिए पैसे नहीं थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आज वह इंडस्ट्री की सबसे सशक्त अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।
Read Full Story