Read Full Story
पूनम ढिल्लन, बॉलीवुड की जानी-मानी खूबसूरत एक्ट्रेस, आज 63 साल की हो गईं हैं। उनका जन्म 18 अप्रैल, 1962 को कानपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था।
Read Full Story
पूनम ढिल्लन को फिल्म में पहला ब्रेक यश चोपड़ा की फिल्म 'त्रिशूल' से मिला, जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार और शशि कपूर जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया।
Read Full Story
पूनम ने अपने करियर में 'काला पत्थर', 'बीवी ओ बीवी', 'ये तो कमाल हो गया', 'तेरी मेहरबानियां', 'कसम', 'सोनी महिवाल', 'ये वादा रहा', 'दर्द', 'निशान', 'जमाना', 'रेडरोज', और 'नाम' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।
Read Full Story
पूनम ने अपने अभिनय करियर में विभिन्न प्रकार के किरदार निभाए हैं और उनकी खूबसूरती के साथ उनकी बोल्डनेस ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा।
Read Full Story
पूनम ढिल्लन ने सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में भी योगदान दिया है। उन्होंने 2004 में भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर 2019 में पार्टी की मुंबई इकाई का उपाध्यक्ष पद संभाला।
Read Full Story
वे नशीली दवाओं के दुरुपयोग, एचआईवी/एड्स जागरूकता, परिवार नियोजन और अंगदान जैसे सामाजिक मुद्दों पर काम कर रही हैं।
Read Full Story
पूनम ने 1988 में फिल्म प्रोड्यूसर अशोक ठकेरिया से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं, बेटा अनमोल और बेटी पलोमा।
Read Full Story
पूनम ने अपने करियर में करीब 90 बॉलीवुड फिल्मों में काम किया और हिंदी फिल्मों के अलावा बंगाली, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी अभिनय किया है।
Read Full Story
पूनम ढिल्लन ने अपनी मेकअप वैन कंपनी 'वैनिटी' की स्थापना की, जो इंडस्ट्री में कलाकारों को उनके मेकअप की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराती है।
Read Full Story