Saif Ali Khan Attack Case Update: जेल से रिहाई की कोशिश में जुटा सैफ अली खान पर किए हमले का आरोपी, मुंबई कोर्ट में गिरफ्तारी को बताया ‘अवैध’

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर इस साल जनवरी में एक घुसपैठिये ने चोरी के इरादे से हमला किया था। हमलावर मोहम्मद शरीफुल इस्लाम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और वह जेल से बाहर आने की कोशिश कर रहा है।

आरोपी शरीफुल इस्लाम ने मुंबई की एक अदालत में याचिका दाखिल की है जिसमें उसने अपनी गिरफ्तारी को अवैध घोषित करने की मांग की है। उसका दावा है कि गिरफ्तारी के समय उसे सभी जरूरी जानकारी नहीं दी गई थी।

आरोपी ने पहले अपनी जमानत याचिका को वापस ले लिया और अब उसने अपनी गिरफ्तारी को अवैध घोषित करने की नई याचिका दायर की है।

याचिका में कहा गया है कि पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 47 का उल्लंघन किया है और अपराध के सभी विवरण आरोपी को लिखित रूप में नहीं बताए थे।

अदालत ने पुलिस से जवाब मांगा है और मामले की सुनवाई 13 मई तक के लिए टाल दी गई है।

सैफ अली खान पर हमला 16 जनवरी 2025 को उनके मुंबई स्थित घर पर हुआ था। हमलावर ने सैफ पर छह बार चाकू से हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई थीं।

हमले के बाद सैफ अली खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी सर्जरी और इलाज हुआ। उन्हें 21 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

इस घटना ने बॉलीवुड और मीडिया में काफी हलचल मचाई है और यह मामला अभी भी अदालत में विचाराधीन है।