Uttam Mohanty death: उड़िया एक्टर उत्तम मोहंती का हुआ निधन, सीएम माझी ने जताया शोक

Uttam Mohanty

ओडिया फिल्म इंडस्ट्री के वरिष्ठ अभिनेता उत्तम मोहंती का 27 फरवरी 2025 को 66 वर्ष की आयु में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लीवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और उन्हें इलाज के लिए भुवनेश्वर से दिल्ली लाया गया था।

Uttam Mohanty

उनके परिवार में उनकी पत्नी अपराजिता मोहंती और बेटा बाबूशन हैं, जो स्वयं भी ओडिया सिनेमा के जाने-माने स्टार हैं।

Uttam Mohanty

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने उत्तम मोहंती के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि ओडिया कला क्षेत्र में उनका स्थान हमेशा बना रहेगा।

Uttam Mohanty

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि उत्तम मोहंती का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

Uttam Mohanty

उत्तम मोहंती ने 1977 में उड़िया फिल्म 'अभिमान' से अपने करियर की शुरुआत की और 130 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया।

Uttam Mohanty

उन्होंने 'निझुम रतिरा साथी', 'फूला चंदना', 'झियाती सीता परी', और 'डंडा बालुंगा' जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता।

Uttam Mohanty

इसके अलावा, उन्होंने लगभग 30 बंगाली फिल्मों और एक हिंदी फिल्म 'नया जहर' में भी काम किया।

Uttam Mohanty

मोहंती ने टीवी धारावाहिकों में भी अपनी छाप छोड़ी और 'सारा आकाश' जैसे शो में काम किया।

Uttam Mohanty

उन्हें 1999 में प्रतिष्ठित जयदेव पुरस्कार और 2012 में ओडिशा लिविंग लीजेंड पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Uttam Mohanty

अपने करियर के दौरान, उत्तम मोहंती ने कई बार ओडिशा राज्य फिल्म पुरस्कारों में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीता।