Yash ने अपने बर्थडे के लिए फैंस से की ये खास अपील

Yash

'केजीएफ' एक्टर यश ने अपने जन्मदिन पर फैंस से फिजूलखर्ची वाले आयोजनों से बचने की अपील की है।

Yash

यश ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर कर पिछले जन्मदिन पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना का जिक्र किया, जिसमें कुछ लोगों की जान चली गई थी।

Yash

उन्होंने फैंस से सावधानी बरतने और भव्य समारोहों से दूर रहने का अनुरोध किया, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

Yash

यश ने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ा तोहफा यह होगा कि उनके फैंस सुरक्षित रहें, अच्छे उदाहरण पेश करें और खुशियां फैलाएं।

Yash

यश इस समय अपनी शूटिंग में व्यस्त हैं और अपने जन्मदिन पर शहर में नहीं रहेंगे, लेकिन उन्होंने फैंस की शुभकामनाओं को सराहा।

Yash

उन्होंने 2025 के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं और सुरक्षित रहने की सलाह दी।

Yash

वर्कफ्रंट की बात करें तो यश जल्द ही 'टॉक्सिक' और नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण' में लंकेश रावण की भूमिका में नजर आएंगे।

Yash

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्री राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रहे हैं।