Photos: WWE स्टार शार्लेट फ्लेयर ने वरुण धवन के साथ किया बॉलीवुड डांस
Advertisement
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन हाल ही में WWE महिला चैंपियन शार्लेट फ्लेयर से मिले। इस दौरान वरुण ने शार्लेट के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D के गाने पर डांस भी किया। बता दें कि WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर इस समय भारत में तीन दिन के दौरे पर आई हुई हैं। उनका ये टूर 16 नवंबर को खत्म होगा। अपने टूर के शुरूआती दो दिन ‘द क्वीन’ मुंबई में थीं। इसके बाद वो अब बैंगलुरू पहुंच चुकी हैं, जहां पर वो फैंस से मुलाकात करेंगी।
वहीं, अगर वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो इस फिल्म को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है। स्ट्रीट डांसर 3डी में वरुण के अलावा श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही और प्रभु देवा भी काम कर रहे हैं। रेमो ने इससे पहले वरुण धवन के साथ एबीसीडी 2 में काम किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में भी वरुण श्रद्धा के साथ नजर आए थे। हालांकि रेमो की फिल्म रेस 3 बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस फिल्म का एक शेड्यूल लंदन और पंजाब में पूरा हो चुका है।










और पढ़ें- बिग बॉस में सलमान खान के साथ ‘पागलपंती’ करते नज़र आएंगे अनिल कपूर !
मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.
Advertisement