हनुमान से सुग्रीव तक.. अलविदा कह गए रामानंद सागर की रामायण के ये अमर किरदार

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
हनुमान से सुग्रीव तक.. अलविदा कह गए रामानंद सागर की रामायण के ये अमर किरदार

हनुमान से सुग्रीव तक, दुनिया को अलविदा कह गए 'रामायण' के ये 8 सितारे

रामानंद सागर के ऐतिहासिक शो रामायण में एक से बढ़कर एक कलाकारों ने काम किया था। हर किरदार ने दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग  छाप छोड़ी है। लॉकडाउन की वजह से रामायण को री-टेलीकास्ट किया जा रहा है। राम-सीता-रावण के रोल में दिखे एक्टर्स सालों बाद रामायण को अपने परिवार के साथ देख रहे हैं, लेकिन रामायण से जुड़े कई कलाकार ऐसे भी हैं जो आज हमारे बीच नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं रामायण के उन एक्टर्स के बारे में जो अब इस दुनिया में नहीं रहे।

1. हनुमान (दारा सिंह)

हनुमान से सुग्रीव तक.. अलविदा कह गए रामानंद सागर की रामायण के ये अमर किरदार

Source - Youtube

हनुमान के रोल से घर-घर में मशहूर हुए दारा सिंह भी अब इस दुनिया में नहीं हैं। राम भक्त हनुमान के किरदार में दारा सिंह इतने लोकप्रिय और पूजनीय हो गए कि कहा जाता है कि उमरागांव, जहां 'रामायण' की शूटिंग हुई थी, वहां के मंदिरों में हनुमान के रूप में दारा सिंह की तस्‍वीरें लगने लगी थी। दारा सिंह ने कई अन्य टीवी शोज और फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया। 12 जुलाई 2012 को उनका निधन हो गया।

2. सुग्रीव (श्याम सुंदर कलानी)

हनुमान से सुग्रीव तक.. अलविदा कह गए रामानंद सागर की रामायण के ये अमर किरदार

Source - Indiatv

हाल ही ऐक्टर श्याम सुंदर कलानी का निधन हो गया। वही कलानी, जिन्होंने रामानंद सागर की 'रामायण' में सुग्रीव और बाली(Ramayan Cast)का किरदार निभाया था। सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके निधन पर शोक जताया हैं। एक्टर अरुण गोविल ने भी श्याम सुंदर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बताया जाता है कि उन्हें कैंसर था।

3. विभीषण (मुकेश रावल)

हनुमान से सुग्रीव तक.. अलविदा कह गए रामानंद सागर की रामायण के ये अमर किरदार

Source - Hindustantimes

'रामायण' में ही विभीषण का रोल निभाकर चर्चा में आए ऐक्टर मुकेश रावल को भला कौन भूल सकता है? विभीषण का किरदार(Ramayan Cast) निभाकर वह और भी मशहूर हो गए थे। मुकेश रावल ने टीवी के अलावा हिंदी और गुजराती सिनेमा में भी काम किया। लेकिन दुख की बात है कि 15 नवंबर 2016 को एक ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि जवान बेटे की मौत के बाद से ही वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे। मुंबई स्थित कांदिवली रेलवे ट्रैक पर पुलिस को मुकेश का शव मिला था।

4. राजा जनक (मूलराज राजदा)

हनुमान से सुग्रीव तक.. अलविदा कह गए रामानंद सागर की रामायण के ये अमर किरदार

Source - Youtube

रामानंद सागर के शो में राजा जनक का रोल एक्टर मूलराज राजदा ने किया था। वे एक्टर होने के साथ साथ राइटर और डायरेक्टर भी थे , उन्होंने कई गुजराती फिल्मों और शोज में भी काम किया था। 23 सितंबर 2012 को उनका निधन हो गया था।

5. कौशल्या (जयश्री गडकर)

हनुमान से सुग्रीव तक.. अलविदा कह गए रामानंद सागर की रामायण के ये अमर किरदार

Source - Indiatv

रामायण में राम की मां कौशल्या का रोल जयश्री गडकर ने किया था। वे पॉपुलर मराठी एक्ट्रेस थी। कौशल्या के रोल में लोगों ने उनकी खूब सराहना की। एक मां की तड़प को उन्होंने स्क्रीन पर बखूबी दिखाया। 29 अगस्त 2008 को उन्होने अंतिम सांस ली थी।

6. कुंभकर्ण (नलिन दवे)

हनुमान से सुग्रीव तक.. अलविदा कह गए रामानंद सागर की रामायण के ये अमर किरदार

Source - Youtube

नलिन दवे याद हैं? शायद इस नाम से बहुत से लोग उन्हें न जानते हों, लेकिन 'कुंभकर्ण' के रोल से जरूर पहचान लेंगे। नलिन दवे ने ही रामानंद सागर की 'रामायण' में 'कुंभकर्ण' का किरदार निभाया था। नलिन दवे ने थिएटर की दुनिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। बहुत सी गुजराती फिल्मों में भी काम किया। अरविंद त्रिवेदी यानि 'रामायण' के रावण के साथ उन्होंने कई गुजराती फिल्मों में अपना जौहर दिखाया। लेकिन 50 साल की उम्र में ही नलिन दवे का निधन हो गया। 1989 में आई फिल्म 'आपकी सजा' इनके करियर की आखिरी फिल्म थी।

7. मेघनाद इंद्रजीत (विजय अरोड़ा)

हनुमान से सुग्रीव तक.. अलविदा कह गए रामानंद सागर की रामायण के ये अमर किरदार

Source - Hindustaantimes

विजय अरोड़ा ने रामायण में मेघनाद इंद्रजीत का रोल निभाया था, उन्होंने कई हिंदी फिल्मों और शोज में किया था। मेघनाद के रोल से उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली। 2 फरवरी 2007 को उनका निधन हो गया था।

8. मंथरा (ललिता पवार)

हनुमान से सुग्रीव तक.. अलविदा कह गए रामानंद सागर की रामायण के ये अमर किरदार

Source - Youtube

रामायण में मंथरा का रोल निभाने वाली दिग्गज अदाकारा ललिता पवार को कौन नहीं जानता। 24 फरवरी 1988 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। ललिता ने यूं तो कई फिल्मों में नेगेटिव भूमिका निभाई, लेकिन मंथरा का रोल कर वे घर-घर में पॉपुलर हुई थी। उन्होंने अपनी एक्टिंग से हर बार दर्शकों को चौंकाया था।

ये भी पढ़ें– 80 के दशक की मशहूर ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ की कुछ अनकही बातें जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान

Latest Stories