Rishi Kapoor Death : ऋषि कपूर के निधन पर बॉलीवुड के साथ फैंस का भी टूटा दिल, सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
Rishi Kapoor Death : ऋषि कपूर के निधन पर बॉलीवुड के साथ फैंस का भी टूटा दिल, सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

Rishi Kapoor Death :ऋषि कपूर के निधन पर सोशल मीडिया पर फैंस ने दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor Death) का 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। बताया जा रहा है कि उन्‍हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और उनके कैंसर का इलाज अभी भी चल रहा था। बीती रात उन्हें खराब स्वास्थ्य की वजह से  मुंबई के H. N. Reliance Foundation अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी , जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके फैंस को इसकी जानकारी दी।

Rishi Kapoor Death : फैंस दे रहे हैं श्रद्धांजलि

ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार ट्वीट कर ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। यूजर्स ट्वीट कर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

एक यूजर ने ऋषि कपूर को याद करते हुए लिखा, 'शाम ढले हर #पंछी को #घर जाना पड़ता है, कौन शौक से #मरता है बस #मर जाना पड़ता है। #अलविदा_ ऋषि कपूर।'

एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा- 'हे भगवान सुबह-सुबह ये कैसी ख़बर दे दी। ऋषि सर मैं आखिरी सांस तक आपको याद रखूंगा...' एक यूज़र ने लिखा- आज के दिन की शुरुआत इस दुखद ख़बर के साथ हुई, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।

Rishi Kapoor Death : ऋषि कपूर के निधन पर बॉलीवुड के साथ फैंस का भी टूटा दिल, सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि
Rishi Kapoor Death : ऋषि कपूर के निधन पर बॉलीवुड के साथ फैंस का भी टूटा दिल, सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

Rishi Kapoor Death : ऋषि कपूर के निधन पर बॉलीवुड के साथ फैंस का भी टूटा दिल, सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

Rishi Kapoor Death : ऋषि कपूर के निधन पर बॉलीवुड के साथ फैंस का भी टूटा दिल, सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

एक अन्य यूज़र ने लिखा- दुख की बात है कि आपने हमें इतनी जल्दी छोड़ दिया! एक दिन पहले #IrrfanKhan और आज #RishiKapoor के निधन की खबर .. बेहद दुखद।

Rishi Kapoor Death : ऋषि कपूर के निधन पर बॉलीवुड के साथ फैंस का भी टूटा दिल, सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

एक ने लिखा- ये कैसा साल है, पहले इरफान खान और अभी Rishi Kapoor का निधन। ये हो क्या रहा है। बेहद दुखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। इस पीढ़ी के लिए अप्रैल 2020 हमेशा एक त्रासदी के रूप में याद किया जाएगा। कोरोना, लॉकडाउन और ऊपर से फिल्म जगत के 2 बेहतरीन नगीनों का जाना। #RishiKapoor

Rishi Kapoor Death : ऋषि कपूर के निधन पर बॉलीवुड के साथ फैंस का भी टूटा दिल, सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

सुबह 8:45 पर निधन (Rishi Kapoor Death)

अभिनेता ऋषि कपूर(Rishi Kapoor Death) के परिवार की तरफ से बयान जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि हमारे प्रिय ऋषि कपूर का आज सुबह 8:45 पर अस्पताल में निधन हो गया। वह बीते 2 सालों से ल्यूकेमिया के साथ लड़ाई लड़ रहे थे।

और पढ़ेंः क्या वाकई अभिनेता ऋषि कपूर ने बॉबी फिल्म के लिए 30 हज़ार में खरीदा था बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

Latest Stories