अब पंजाबी गाने में लगेगा रशियन तड़का, हनी सिंह का गाना 'Moscow Suka' रिलीज़ के लिए तैयार

author-image
By Pooja Chowdhary
अब पंजाबी गाने में लगेगा रशियन तड़का, हनी सिंह का गाना 'Moscow Suka' रिलीज़ के लिए तैयार
New Update

हनी सिंह का गाना 'Moscow Suka' की रिलीज़ डेट आउट, नेहा कक्कड़ भी हैं साथ

हनी सिंह…..सिंगर, रैपर, जिनके गानों पर भारतीय ही नहीं थिरकते हैं विदेशी भी। भले ही इनके गानों के लिरिक्स पर अक्सर सवाल उठते रहे हों लेकिन इनके गानों को कितना पसंद किया जाता है वो यू ट्यूब के व्यू ही साबित कर देते हैं। वहीं अब हनी सिंह का गाना 'Moscow Suka' भी रिलीज़ के लिए पूरी तरह से तैयार है।

लोका के बाद अब यो यो हनी सिंह वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हाल ही में उनका गाना लोका रिलीज़ हुआ था जिसकी सफलता के बाद अब हनी सिंह का गाना Moscow Suka की रिलीज़ डेट भी अनाउंस हो गई है। खास बात ये है कि इस गाने में पंजाबी बोल में रशियन तड़का लगाया गया है। ऐसे में गाने को लेकर बेकरारी और बढ़ गई है।

बॉलीवुड में कई हिट गाने दे चुके हैं हनी सिंह

अब पंजाबी गाने में लगेगा रशियन तड़का, हनी सिंह का गाना

Source - YouTube

कुछ सालों से हनी सिंह केवल वीडियो एल्बम तक ही सीमित नहीं बल्कि अब वो बॉलीवुड में भी अपनी धाक जमा चुके हैं। उन्होने बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने दिए हैं। जैसे - ‘मैं शराबी मैं शराबी’, ‘लुंगी डांस’ और ‘अंग्रेज़ी बीट’। इन गानों को खासतौर से युवा काफी पसंद करते हैं और इन पर जमकर थिरकते हैं। लेकिन बीच में एक दो साल कुछ ऐसे रहे जब हनी सिंह कहीं गुम हो गए। ये 2016-17 का वक्त था। जब हनी सिंह सुर्खियों से नदारद दिखे।

सोनू के टीटू की स्वीटी से की वापसी

इसके बाद हनी सिंह का गाना ‘दिल चोरी साडा’ हो गया आया। जो रिमिक्स था और इसमें रैप का तड़का लगाया था हनी सिंह ने। इस गाने से हनी सिंह की दमदार वापसी हुई। लोगों ने इस फिल्म और इस गाने दोनों को ही काफी पसंद किया।

अब रिलीज़ के लिए तैयार है ‘Moscow Suka’

अब अपने नए गाने Loka के बाद हनी सिंह अपनी अगली पेशकश  Moscow Suka लाने जा रहे हैं जो 12 अप्रैल को रिलीज़ किया जाएगा। खास बात ये है कि इसमें पंजाबी के साथ साथ एक अंतर्राष्ट्रीय भाषा का मिक्सअप देखने को मिलेगा। और वो अंतर्राष्ट्रीय भाषा यकीनन रशियन है। यानि पंजाबी में रशियन बोल का तड़का। इस गाने का पोस्टर रिलीज़ करते हुए हनी सिंह ने खुद इस बात की जानकारी दी है। इस गाने में नेहा कक्कड़ की आवाज़ भी सुनने को मिलेगी।

और पढेंः जल्द आने वाले हैं इन पॉपुलर वेब सीरीज़ के सीक्वल..देखें लिस्ट

#bollywood news in hindi #Yo Yo Honey Singh #Entertainment News #Honey Singh #mayapuri #हनी सिंह #honey singh new song #Honey Singh song #Bollywood Latest Song #Mayapuri Magazine #हनी सिंह के गाने #Bollywood New Songs #Honey Sing New Song Bilingual #Honey Singh and Neha Kakkar #honey Singh Ka Gana #Honey Singh Ke Gaane #Honey Singh ke Gane #Moscow Suka #Yo Yo Honey Singh New Song Moscow Sukam #Yo Yo Honey Song New Song #हनी सिंह का गाना #हनी सिंह का नया गाना
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe