/mayapuri/media/post_banners/901fb6749290afd8695184e564f42922e11357a94923121543f5340a15041e0d.jpg)
नयी दिल्ली 17 जनवरी 2022, सुप्रसिद्द कथक गुरु पंडित बिरजू महाराज के निधन पर लेखकों, पत्रकारों और कलाकारों की संस्था 'आधारशिला' ने अपना शोक प्रकट किया है।
/mayapuri/media/post_attachments/b20e31efd31f7d0a72f1236a0ee071a8d8dd6e19a64c056b51c09d88dbaba366.jpg)
'आधारशिला' के अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार एवं जाने माने फिल्म समीक्षक प्रदीप सरदाना ने बिरजू महाराज के निधन पर अपना शोक व्यक्त करते हुए कहा-'बिरजू महाराज कथक के सरताज थे। उन्होंने कथक को नया शिखर देकर इस नृत्य को लोकप्रियता के नए आयाम दिए। कथक नृत्य और कला संस्कृति में दिए गए उनके इस असाधारण योगदान के लिए 'आधारशिला' ने उन्हें दिसंबर 1996 में अपने 'आधारशिला शिखर सम्मान' से भी सम्मानित किया था। बिरजू महाराज ने माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट के साथ कमल हासन जैसे कई जाने माने फ़िल्म कलाकारों को भी कथक के गुर सिखाकर उन्हें प्रशिक्षित किया। उनके निधन से कथक नृत्य के स्वर्णिम युग का अंत हो गया है।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/24/cover-2664-2025-10-24-21-48-39.png)