एक्शन डायरेक्टर परवेज खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन
बॉलीवुड को अब एक और बड़ा झटका लगा है। मशहूर एक्शन डायरेक्टर परवेज खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी उम्र 55 साल थी। एक्शन डायरेक्टर परवेज खान के निधन पर फिल्ममेकर हंसल मेहता ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, ”अभी पता चला कि एक्शन डायरेक्टर परवेज खान अब इस दुनिया में नहीं हैं। हमने फिल्म ‘शाहिद’ में एक साथ काम किया था जिसमें उन्होंने दंगों के सीन सिंगल टेक में किए थे। बहुत ही टैलेंटेड, ऊर्जा से भरे हुए और बेहतरीन इंसान। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले परवेज। तुम्हारी आवाज अभी भी मेरे कानों में गूंज रही है।”
Just heard that action director Parvez Khan is no more. We had worked together in Shahid where he executed the riots sequence in a single take. Very skilful, energetic and a good man. RIP Parvez. Your voice still rings in my ears!
— Hansal Mehta (@mehtahansal) July 27, 2020
इस साल बॉलीवुड ने कई मशहूर हस्तियों को खो दिया
आपको बता दें, कि साल 2020 बॉलीवुड के लिए बहुत ही मनहूस साबित हुआ है। इसी साल 29 अप्रैल को एक्टर इरफान खान का निधन हो गया। वो लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। इसके बाद मशहूर एक्टर ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हुआ था। वो भी लंबे समय से कैंसर का इलाज करा रहे थे। 1 जून को म्यूजिक कंपोजर और मशहूर सिंगर वाजिद खान का निधन हो गया। साजिद-वाजिद की जोड़ी बॉलीवुड में काफी मशहूर थी। बॉलीवुड के यंग और मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
साल 2020 बॉलीवुड के लिए मनहूस साबित हुआ
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान भी अब हमारे बीच नहीं हैं। 3 जुलाई को कार्डियक अरेस्ट की वजह से मुंबई के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। बॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर और कॉमेडियन जगदीप जाफरी का 8 जुलाई को मुंबई में निधन हो गया। उनकी उम्र 81 साल थी। जगदीप को लोग सूरमा भोपाली के नाम से पहचानते थे।
ये भी पढ़ें- हॉलीवुड एक्ट्रेस ओलिविया डी हैविलैंड का 104 वर्ष की उम्र में निधन