/mayapuri/media/media_files/2025/10/13/nirupa-roy-2025-10-13-12-37-43.jpg)
बॉलवुड फिल्मों में अगर मां की बात की जाती है तो सबसे पहले नाम आता है बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री निरूपा रॉय का। निरूपा रॉय एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्हें भारतीय फिल्मों में मां का खिताब दिया गया या फिर यूं कहें कि निरूपा रॉय को बॉलीवुड की मां कहा जाता है। निरूपा रॉय ने अपने पूरी फिल्मी करियर में सबसे ज्यादा फिल्मों में मां का किरदार निभाया। आज निरूपा रॉय के जन्मदिन के खास मौके पर आइए हम आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
/mayapuri/media/post_attachments/1afd16a914b8f3352e2dde0eea4837e5619e93253396bfd7e1fec8ded2f0ffa9.jpg)
15 साल की उम्र में शुरु किया काम
- 4 जनवरी 1931 को जन्मी निरूपा रॉय ने बहुत छोटी उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरु कर दिया था। उन्होंने 15 साल की उम्र से फिल्मों में लीड ऐक्ट्रेस के तौर पर काम करना शुरु कर दिया था। 1946 में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। लंबे समय तक फिल्मों में लीड ऐक्ट्रेस का किरदार निभाया। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में मां का किरदार निभाया।
/mayapuri/media/post_attachments/a80bab7ef14550c9255be716a30723e85771426ed44b7609fb6f4ad4b3433726.jpg)
फिल्मों में आने के बाद बदला नाम
- निरुपा रॉय का जन्म एक गुजराती परिवार में हुआ था। बचपन में उनका नाम कोकिला किशोरचंद्र बलसारा था। फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद निरूपा राय ने अपना नाम बदल लिया। महज 15 साल की उम्र में कमल रॉय से उनकी शादी हो गई थी। शादी के बाद वे मुंबई आ गईं। योगेश और किरन नाम से इनके दो बच्चे हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/29b300ea9e14c8c9efc720b07367fb0d4b849705ee85bce77b6ade00492f0148.jpg)
एक विज्ञापन ने बदली किस्मत
- 'रनकदेवी' से उन्होंने फिल्मों में आगाज किया। 1946 में उनके पति ने एक गुजराती अखबार में ऐड देखा। एक फिल्म बन रही थी जिसमें आर्टिस्ट की जरूरत थी। उन्होंने निरूपा का प्रोफाइल भेजा और वो चुन ली गईं। इसी साल उनकी पहली हिंदी फिल्म के लिए डायरेक्टर होमी वाडिया ने उनको कास्ट किया। फिल्म का नाम ‘अमर राज’ था। उनके साथ हीरो थे त्रिलोक कपूर।
/mayapuri/media/post_attachments/a59960ecea6fae1c43d4c67942af62d54b9001f148935defb081e3356e999af2.jpg)
16 फिल्मों में किया देवी का रोल
- त्रिलोक कपूर के साथ इनकी जोड़ी सबसे ज्यादा हिट रही। दोनों ने एक साथ 18 फिल्मों में काम किया। इसके अलावा अपने करियर की शुरुआत में निरुपा रॉय ने कई फिल्मों में देवी के रोल किए। फिल्म में देवी के रूप में देखकर लोग सच में उन्हें देवी समझ उनका आशीर्वाद लेने घर तक आने लगे।
/mayapuri/media/post_attachments/981f998848f63799fbbdc9b5d5d499359e19e784efc05a212b025c826fae2d1b.jpeg)
250 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
- अमिताभ बच्चन की कई सारी फिल्मों में निरुपा रॉय ने उनकी मां का रोल प्ले किया। साल 1999 में आई फिल्म लाल बादशाह में अमिताभ बच्चन और निरूपा रॉय दोनों आखिरी बार मां-बेटे के रोल में नज़र आए। निरुपा ने अपने करियर में लगभग 250 फिल्में की। उनको साल 2004 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
/mayapuri/media/post_attachments/834098494d2f8c66b3314e385130dd73f965cc9542802824d90b0719d96cbd25.jpg) दहेज मांगने के जुर्म में हुईं थीं अरेस्ट
दहेज मांगने के जुर्म में हुईं थीं अरेस्ट
- बता दें, कि साल 2001 में निरुपा दहेज मांगने के जुर्म में अरेस्ट हो गई थी। साथ में पति कमल रॉय और बेटा किरन रॉय भी जेल चले गए थे। बहू ऊना रॉय ने दहेज उत्पीड़न का केस कर दिया था। 13 अक्टूबर 2004 को हार्ट अटैक से मौत हो गई। उस वक्त उनकी उम्र 72 साल थी।
/mayapuri/media/post_attachments/299d406ed650f623ae8dcc7ead9bbccafcc62d5d9410ba0ae83ec40c176d36b0.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/e869c4e4-cb1.png)
/mayapuri/media/post_attachments/e3fc522b-7fe.png)
Read More
मुरलीकांत राजाराम पेटकर के अर्जुन अवॉर्ड पर कार्तिक ने दी प्रतिक्रिया
Shah Rukh Khan ने सॉफ्ट ड्रिंक विज्ञापन को लेकर कही थी ये बात
PM Modi ने Diljit Dosanjh को दिल-लुमिनाटी टूर की सफलता पर दी बधाई
Vidya Balan Birthday Special: एक्ट्रेस की पुरस्कार विजेता फिल्में
/mayapuri/media/member_avatars/mayapuri logo red box -2.jpg )
 Follow Us
 Follow Us
                /mayapuri/media/media_files/2025/10/10/cover-2662-2025-10-10-20-51-32.png)