Advertisment

Birthday Special Divya Bharti: 18 साल की उम्र में धर्म बदलकर दिव्या भारती ने की थी शादी

Divya Bharti Birthday Special: दीवाना, बलवान, दिल आशना है, दिल ही तो है और रंग जैसी सुपरहिट फिल्में करने वाली दिव्या भारती ने महज़ 19 साल की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी है...

author-image
By Asna Zaidi
New Update
Birthday Special Divya Bharti: 18 साल की उम्र में धर्म बदलकर दिव्या भारती ने की थी शादी

Divya Bharti Birthday Special:

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Divya Bharti Birthday Special: बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्री दिव्या भारती की आज बर्थ एनिवर्सरी है. दीवाना, बलवान, दिल आशना है, दिल ही तो है और रंग जैसी सुपरहिट फिल्में करने वाली दिव्या भारती ने महज़ 19 साल की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी है. छोटे से फिल्मी करियर में दिव्या ने करीब 12 फिल्में की थीं. दिव्या भारती की मौत की गुत्थी आजतक सुलझ नहीं पाई है. लोगों के मन में आज भी यही आशंका है कि दिव्या की मौत हत्या थी या फिर आत्महत्या. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि दिव्या भारती की मौत की रात क्या हुआ था....

Advertisment

दिव्या भारती से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

Divya Bharti

'विश्वात्मा' से किया बॉलीवुड डेब्यू

दिव्या ने साल 1992 में फिल्म 'विश्वात्मा' से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में दिव्या को एक गाने ने रातोंरात फेमस बना दिया. यह गाना 'सात समंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गई' था. इस गाने के हिट होते ही दिव्या को लगातार 10 फिल्में मिल गई थीं. दिव्या बॉलीवुड में आने से पहले भी कई तेलुगू फिल्में कर चुकी थीं.

divya bharti

मौत से 1 साल पहले हुई थी शादी

साल 1993 में दिव्या की सिर्फ तीन ही हिंदी फिल्में रिलीज हो पाईं. यह फिल्में क्षत्रिय, रंग और शतरंज. क्योंकि यह दिव्या की जिंदगी का अंतिम साल था. 5 अप्रैल 1993 को अंतिम सांस लेने वाली दिव्या ने सुहागन के रूप में ही दम तोड़ा क्योंकि उससे ठीक एक साल पहले ही तो उनकी शादी हुई थी.

divya bharti

साजिद नाडियाडवाला से की थी शादी

कहा जाता है कि दिव्या भारती जब 'शोला और शबनम' की शूटिंग कर रही थीं तब गोविंदा ने उन्हें निर्देशक-निर्माता साजिद नाडियाडवाला से मिलवाया था. दोनों में प्यार हुआ और शादी करने का फैसला कर लिया. साजिद से शादी करने के लिए दिव्या ने इस्लाम धर्म कबूला. दोनों ने 10 मई 1992 को शादी कर ली थी.

divya bharti

आज तक नहीं सुलझी मौत की गुत्थी

कुछ का तो यह तक कहना था कि दिव्या की आकस्मिक मौत के पीछे साजिद का हाथ था! कुछ लोगों ने इसे आत्महत्या तो किसी ने एक्सीडेंट तो किसी ने पति की साजिश बताया. कई सालों तक तहकीकात करने के बावजूद पुलिस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई और 1998 में केस बंद कर दिया गया. लेकिन कैसे हुई दिव्या की मौत और चंद घंटों पहले तक क्यों इतनी खुश थी दिव्या?

divya bharti

बालकनी से नीचे गिरने पर हुई मौत

खबरों की मानें तो मौत वाले दिन ही दिव्या भारती ने मुंबई में अपने लिए नया 4 बीएचके का घर खरीदा था और डील फाइनल की थी. दिव्या ने यह खुशखबरी अपने भाई कुणाल को भी दी थी. दिव्या उसी दिन शूटिंग खत्म कर के चेन्नई से लौटी थीं. उनके पैर में भी चोट थी.

divya bharti

मौत के दिन ही खरीदा था घर

रात के करीब 10 बजे होंगे जब मुंबई के पश्चिम अंधेरी, वरसोवा में स्थित तुलसी अपार्टमेंट के पांचवें माले पर उनके घर में उनकी दोस्त और डिजाइनर नीता लुल्ला अपने पति के साथ उनसे मिलने आई हुई थीं. तीनों लिविंग रूम में बैठे बातों में मस्त थे और ड्रिंग्स चल रही थी.

divya bharti

दिव्या की मौत हत्या या आत्महत्या

दिव्या और उनके दोस्तों के साथ बातचीत में दिव्या की नौकरानी अमृता भी हिस्सा ले रही थी. रात के करीब 11 बज रहे थे. अमृता किचन में कुछ काम करने गईं, नीता अपने पति के साथ टीवी देखने में व्यस्त थीं. इसी वक्त दिव्या कमरे की खिड़की की तरफ गईं और वहीं से तेज आवाज में अपनी नौकरानी से बातें कर रही थीं.

divya bharti

मौत से पहले बहुत खुश थीं दिव्या

दिव्या के लिविंग रूम में कोई बालकनी नहीं थी लेकिन इकलौती ऐसी खिड़की थी जिसमें ग्रिल नहीं थी. उसी खिड़की के नीचे पार्किंग की जगह थी जहां अक्सर कई गाड़ियां खड़ी रहती थीं. उसी दिन वहां कोई गाड़ी नहीं खड़ी थी. खिड़की पर खड़ी दिव्या ने मुड़कर सही से खड़े होने की कोशिश कर रही थीं कि तभी उनका पैर फिसल गया. दिव्या सीधे नीचे जमीन पर जाकर गिरीं.

Divya Bharti Birthday Special 5 साल तक चली मामले की जांच

Divya Bharti Birthday Special 5 साल तक चली मामले की जांच

5 साल तक चली मामले की जांच

5वें माले से गिरने के कारण दिव्या पूरी तरह खून में लतपत थीं. उन्हें तुरंत ही कूपर अस्पताल ले जाया गया लेकिन अफसोस तब तक देर हो चुकी थी. अस्पताल के एमर्जेंसी वार्ड में दिव्या ने दम तोड़ दिया. 5 साल तक इंवेस्टीगेशन करने के बावजूद पुलिस को कोई ठोस वजह नहीं पता चली. यह गुत्थी आजतक सुलझ नहीं पाई है कि दिव्या की मौत हत्या थी या आत्महत्या.

Divya Bharti Movies

Divya Bharti Movies

Divya Bharti Movies

Divya Bharti Songs

Read More-

करोड़ों में होगा ‘रश्मिका-विजय’ वेडिंग खर्च! उदयपुर के इस रिसॉर्ट का रेट जानकर चौंक जाएंगे

बेटे नीर के लिए परिणीति ने बनवाई ‘मम्मी-पापा की लव स्टोरी’ बुक, फैंस बोले- कितना प्यारा गिफ्ट!

लाइव शो में रोती दिखीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस जारा नूर अब्बास, हनी सिंह के ट्वीट पर छिड़ी बहस

“घर में कोई मेरा फैन नहीं” – अनिल कपूर बोले, आज भी पत्नी से लेते हैं पॉकेट मनी

Tags : happy birthday divya bharti | divya bharti birth anniversary | Sajid Nadiadwala first wife divya bharti | divya bharti or Sajid Nadiadwala images | divya bharti dies | bollywood actress divya bharti | Actress Divya Bharti | divya bharti age at the time of death | divya bharti marriage date | divya bharti death reason | divya bharti death mystory | how divya bharti photo died | divya bharti death date | divya bharti photo | divya bharti religion | divya bharti husband | divya bharti death | shahrukh khan divya bharti movies | shahrukh khan and divya bharti | Divya Bharti death anniversary | Shahrukh Khan divya bharti 

Advertisment
Latest Stories