वो इंडियन स्टार्स जो साल 2023 में हॉलीवुड के दिग्गजों के साथ कंधे से कंधा मिला रहें हैं

author-image
By Sulena Majumdar Arora
New Update
वो इंडियन स्टार्स जो साल 2023 में हॉलीवुड के दिग्गजों के साथ कंधे से कंधा मिला रहें हैं

वर्ष 2023, भारतीय अभिनेताओं के लिए काफी कुछ अलग करने वाला वर्ष लग रहा है। ये वो स्टार्स हैं जो अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में जो जल्द ही हॉलीवुड के  सुपर स्टार्स के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखाई देंगे। 

 प्रियंका चोपड़ा - रिचर्ड मैडेन:
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन स्टारर टीवी सीरीज़ 'सिटाडेल' का ट्रेलर लॉन्च हुआ जिसमें बिंदास तौर पर प्रियंका अपने खेल में माहिर नज़र आ रही है। हमारी देसी गर्ल पी सी, इस टीवी सिरीज़ में अपनी परफॉर्मेंस के टॉप पर है, जहां वह रिचर्ड के साथ, सिटाडेल नामक एक ऐसी जासूसी एजेंसी से संबंधित किरदार निभा रही हैं,  जिसमें वे दोनों एक दूसरे को नहीं पहचान पाते या उन्हे एक दूसरे की कोई याददाश्त नहीं रहती । इस सीरीज़ के साथ, पहले से ही सुर्खियां बटोर रही प्रियंका इसमें नादिया की भूमिका निभा रही हैं। रुसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित, यह शो एक्शन से भरपूर लगता है जिसमें प्रियंका और रिचर्ड ज्यादातर स्टंट करते नज़र आ रहे हैं। 

 सिकंदर खेर - शार्लेटो कोपले:
सिकंदर खेर की अंतराष्ट्रीय फिल्म 'मंकी मैन' में शार्लेटो कोपले और देव पटेल जैसे अंतरराष्ट्रीय सुपर स्टार्स हैं। सिकंदर ने इस अमेरिकी थ्रिलर में अपने किरदार के लिए 12 किलोग्राम वजन बढ़ाकर एक बड़ा खासा परिवर्तन किया। शार्लेटो कोपले और देव पटेल के बहुत बड़े प्रशंसक होने के नाते, सिकंदर को लगता है कि यह उनके रास्ते में आने वाले सबसे बड़े अवसरों में से एक है। यह इस साल किसी समय रिलीज़ होने वाली है। 

आलिया भट्ट - गल गैडोट:
बहुचर्चित अंतराष्ट्रीय फ़िल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' के साथ आलिया भट्ट अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, जहां आलिया विदेशी सुपर स्टार गैल गैडोट के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नज़र आएंगी। दोनों अभिनेताओं ने सेट पर एक इमोशनल और प्यारा बंधन साझा किया और खासकर जब आलिया ने अपनी गर्भावस्था की खबर उन्हे बताई , तो गैल इसे लेकर काफी खुश और खूब उत्साहित थीं। ' हार्ट ऑफ स्टोन' नेटफ्लिक्स पर अगस्त 2023 में रिलीज होने वाली है। 

आदर्श गौरव - मेरिल स्ट्रीप:
बाफ्टा नामांकित अभिनेता आदर्श गौरव के टॉक ऑफ द टाउन अंतराष्ट्रीय शो 'एक्सट्रपलेशन' ने न केवल अपनी फ्यूचरिस्टिक और अति-वास्तविक कहानी के लिए, बल्कि इसमें हॉलीवुड के ए-लिस्टर्स की सूची के लिए भी फिल्म प्रेमियों और उनके फैंस के बीच  बहुत अधिक उत्सुकता का निर्माण किया है। उनमें से एक स्टार हैं, 21 अकादमी पुरस्कार नामांकित और 32 गोल्डन ग्लोब नामांकित मेरिल स्ट्रीप हैं। आदर्श गौरव और उनके प्रशंसक निश्चित रूप से पहले से ही इस बात का इंतेज़ार कर रहे हैं कि ये समीक्षकों द्वारा प्रशंसित अभिनेता पर्दे पर क्या लेकर आएंगे। यह शो Apple+TV पर उपलब्ध होगा। 

अली फ़ज़ल - जेरार्ड बटलर:
अली फज़ल और जेरार्ड बटलर की अंतराष्ट्रिय प्रस्तुति  'कंधार' इस साल गर्मियों में एक बड़े धमाके के रूप में रिलीज़ होने वाली है। यह फिल्म 26 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया था और अली ने अपने किरदार की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी, जिसने नेटीजन्‍स के बीच काफी हंगामा क्रिएट कि

Latest Stories