/mayapuri/media/post_banners/213dc9b8d14beeb0408e4d686099fc19270d4de6debd4cf78e7a8202c04a90da.jpg)
आने वाली 22 जनवरी को अयोध्या में ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम होने है. बता दें कार्यक्रम के लिए अयोध्या नगरी पुरी तरह सज चुकी है. श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए वहां जोर-शोर से तैयारियां हो रही हैं. मंदिर निर्माण की खुशी हर तरफ है. इस पावन मौके पर जो लोग अयोध्या नहीं पहुंच सकते हैं वह लोग राम मंदिर की मूर्ति की पूजा-अर्चना कर इस पल के साक्षी बन रहे हैं. जानकारी के लिए बता दें मंगलवार के दिन महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मुंबई में बनी राम मंदिर की भव्य प्रतिकृति को हरी झंडी दिखाई. इस मौके पर बॉलीवुड के फिल्म मेकर रोहित शेट्टी भी शामिल रहे
देवेंद्र फडणवीस के साथ रोहित शेट्टी ने नारियल फोड़कर वाहन को दिखाई हरी झंडी
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, फिल्म मेकर रोहित शेट्टी और महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले ही राम मंदिर में स्थापित मूर्ति की पूजा की. राम मंदिर की वाहन पर बनी प्रतिकृति की पूजा उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास सागर बंगला पर हुई. कार्यक्रम में देवेंद्र फड़णवीस ने कहा, ''22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है. हर व्यक्ति वहां जाना चाहता है लेकिन यह संभव नहीं है...उनकी इच्छा पूरी करने के लिए यहां राम मंदिर की प्रतिकृति तैयार की गई है...'' इसके अलावा उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ रोहित शेट्टी ने नारियल फोड़कर वाहन को हरी झंडी दिखाई.
रजनीकांत को भी मिला निमंत्रण
उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा, 'राम मंदिर दर्शन की लोगों की आशा को पूरा करने के लिए यहां पर राम मंदिर की प्रतिकृति तैयार की गई है... लोग राम दरबार का दर्शन ले पाएंगे. ये राम दरबार लोगों के बीच जाएगा, लोग राम दरबार के दर्शन लाभ ले पाएंगे. ये रामरथ हमने लोगों के बीच समर्पित किया है'.जानकारी के लिए बता दें 22 जनवरी को होने वाले प्रोग्राम के लिए फिल्म जगत से कई हस्तियाँ हिस्सा लेंगी. बता दें सुपरस्टार रजनीकांत को आज राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए निमंत्रण पत्र भेजा गया है.
4,000 संतों को किया गया है आमंत्रित
श्री राम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र ट्रस्ट ने 22 जनवरी को दोपहर में राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला को विराजमान करने का निर्णय लिया है.भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या भारत के लोगों के लिए महान आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखती है.ट्रस्ट ने समारोह के लिए सभी संप्रदायों के 4,000 संतों को आमंत्रित किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे.
हो रही है तैयारी
अयोध्या में राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा (अभिषेक) समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान मुख्य समारोह से एक सप्ताह पहले, अगले साल 16 जनवरी को शुरू होंगे. वाराणसी के एक वैदिक पुजारी, लक्ष्मी कांत दीक्षित, 22 जनवरी को राम लला के अभिषेक समारोह का मुख्य अनुष्ठान करेंगे.1008 हुंडी महायज्ञ का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें हजारों श्रद्धालुओं को भोजन कराया जाएगा. हजारों भक्तों को समायोजित करने के लिए अयोध्या में कई तम्बू शहर बनाए जा रहे हैं, जिनके राम मंदिर के भव्य अभिषेक के लिए उत्तर प्रदेश के मंदिर शहर में पहुंचने की उम्मीद है