बॉलीवुड में न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर मचेगा धमाल

New Update
बॉलीवुड में न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर मचेगा धमाल

एक समय था जब नया साल शुरू होने से पहले ही "हैप्पी न्यू ईयर" के बधाई कार्ड भेजे जाने शुरू हो जाते थे... बॉलीवुड की नगरी मुम्बई पूरी तरह सज धज जाया करती थी। होटल, बार, मनोरंजन स्थल, थियेटर, क्लब, नाट्य गृह, सिनेमा हॉल सभी जगह हर्षोल्लास का वातावरण बन जाता था। नववर्ष की पूर्व संध्या की रात सिनेमा घरों में लेट नाइट (12बजे के बाद एक्स्ट्रा टाइम) डांस-म्यूजिक और कमेडी शोज हुआ करते थे। लगता था हम एक नई दुनिया मे आगए हो ! बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्रियां और डांसर लड़कियों के पौबारह हो जाते थे। राखी सावंत, सम्भावना सेठ, जय श्री टी, मीना टी, हुमा खान, जजबेल, लीनादास, रक्षा मेहता....ये लड़कियां न्यू ईयर शौज की 'वेलकम गर्ल' हुआ करती थी।  इन सब नृत्यांगनाओं के लिए कमाई की शुरुवात नव वर्ष शौज से शुरू हो जाती थी।

फिर, अचानक मनोरंजन के इस दो वर्षों की रात्रि-संधि पर होने वाले सैलाबी शोज में गिरावट आनी शुरू हो गयी। ग्रीटिंग कार्ड की जगह व्हाट्सअप मैसेज ने ले लिया...। रही सही कमी कोरोना काल ने पूरी कर दिया। पूरे चार साल कोई शौज नही आयोजित हो सके। लोग भूल गए की नव वर्ष संध्या के शौज भी बॉलीवुड नगरी में हुआ करते थे। नववर्ष- संध्या की चहल पहल की खुमार धुंधली पड़ गयी।जैसे मनोरंजन के दिल धड़काऊँ शुरुवात पर अंकुश लग गया ! क्रिसमस से लेकर नए वर्ष के पूरे पखवारे तक होने वाली उन्मादक-पार्टियों पर कोरोना के भय की  हवा लग गयी थी।

अब, फिर समय ने पलटी खाया है। जानेवाला वर्ष 2023 बॉलीवुड के लिए बूम बूम का रहा है। कई फिल्में हिट तो कईयों ने वर्षो वर्षो का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।अब बॉलीवुड की ग्लैमरस तारिकाएं  मुंह मांगे दाम पर वेलकम गर्ल बनाए जाने की सिफारिश खा रही हैं और फाइव स्टार होटलों में एक एंट्री के लिए करोड़ों का प्रस्ताव ठुकरा रही हैं। हालांकि गए वर्षों में, कोरोना से पहले के वर्षों में, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण ने एक एक ठुमके के लिए करोड़ दो करोड़ दिए जाने की चर्चा में थी। आज वो सभी शादी सुदा हैं तो शायद ही उन्हें कोई न्यू ईयर इव में नृत्य पेश करने का प्रस्ताव देने की हिम्मत करे। ऐसेमें सनी लियोनी, मल्लिका शेरावत, मेघना नायडू, शेफाली जरीवाला, राखी सावंत, सम्भावना सेठ आदि पर ध्यान जाता है कि क्या वे  इस नववर्ष की खूबसुरती में चारचांद लगाने की सोच रखती हैं? वे कहां नववर्ष- संध्या की पार्टियों में बिजली गिराने पहुंचने वाली हैं? जवाब सबका यही था-  "अरे कहां... ! अब वो टाइम नही रहा , ना वो लोग रहे, सबकुछ बदल गया है !"

"पिछले वर्षों मे शोज के नाम पर जैसे सब कुछ खतम हो गया है।लोग पैसा ही नहीं निकालना चाहते। नोट बन्दी, महंगाई की मार शायद ये सब कारण रहे। लेकिन, इस नए साल 2024 के न्यू ईयर शौज होंगे।लोगों में उत्साह भरपूर है।" न्यू ईयर पार्टियों के आयोजक हाशिम खान ने बताया। पहले मुम्बई, दिल्ली, इंदौर, कोलकाता के होटलों की बुकिंग न्यू ईयर के लिए छ महीने पहले से कर लिया करते थे। हमारे शौज में जॉनी लीवर और स्वर्गीय राजू श्रीवास्तव भी जाया करते थे। मगर अब वैसा नहीं है। तब भी, इस साल शौज होने वाले हैं। कई फिल्म वाले अपने घरों में या खास जगहों पर पार्टियां करने जा रहे हैं। निजी पार्टी के लुत्फ को लोग बताना नही चाहते।"

न्यू ईयर एवनिंग के ग्लैमरस प्रोग्राम अब संकुचित हो गए हैं। बॉलीवुड की कई आइटम बालाएं चहकते हुए तैयारी में हैं। भले ही नियम की कड़ाई, समय सीमा का प्रतिबंध और सुरक्षा कारणों के चलते इस शाम की रौनक कुछ कम कर दिया हो, लेकिन नव वर्ष संध्या की 'वेलकम गर्ल' पूरे उत्साह में हैं थिरकते हुए, चिल्लाते हुए कहने के लिए-
HAPPY NEW YEAR !!!

Latest Stories