Advertisment

चार उलझी हुई कहानियों के साथ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी अजीब दास्ताँ

author-image
By Pragati Raj
New Update
चार उलझी हुई कहानियों के साथ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी अजीब दास्ताँ

अजीब दास्ताँ का टीजर रिलीज हो चुका है। बिलकुल नाम की तरह ही फिल्म का टीजर भी काफी अजीब है। ये फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी। फिल्म में चार कहानियां दिखाई जाएंगी। टीजर में केवल सभी स्टार कास्ट की झलक दिखाई गई है।

Advertisment

इस फिल्म में फातिमा सना शेख, जयदीप अल्हावत, अलमान रल्हन, नुसरत भरूचा, अभिषेक बेनर्जी, कोंकणा सेनशर्मा, अदिति राव हैदरी, शेफाली शाह और मानव कौल नजर आएंगे।

अजीब दास्ताँ में चार अजीब विपरीत कहानियों को एक साथ दिखाया जाएगा। अलग कहानियों में ईर्ष्या, हकदारी, पूर्वाग्रहों जैसे इमोशन दिखाए जाएंगे, जिसके वजह से सबके रिश्ते उलझे हुए हैं।

चारों कहानी आपको एक यात्रा पर ले जाएगी जहां कोई व्यक्ति क्या सही और क्या गलत है के नैतिक दुविधा के साथ संघर्ष करते नजर आएगा।

फिल्म को चार डायरेक्टर शशांक खेतान, राज मेहता, नीरज घायवन और कायोज़े ईरानी डायरेक्ट कर रहे है। फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर और अपूर्व मेहता है। फिल्म 16 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

Advertisment
Latest Stories