/mayapuri/media/post_banners/461afb8a485570604023af86de2891fc4dd24ae167be6d9a8a2c122b6043ab54.jpg)
फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का टीज़र रिलीज़ हो चुका है। जैसा की हम सबको इस टीज़र से बहुत उम्मीदें थीं और टीज़र भी उन उम्मीदों पर खरा उतरा है। आइये जानते हैं की इस टीज़र में क्या पसंद आया और किस चीज की कमी खली।
टीज़र शुरू होता है कामठीपुरा से जहां की चाँद गंगूबाई यानी की आलिया भट्ट है। वह एक इंडिपेंडेंट, केयरफ्री, मुंहफट और बोल्ड किरदार में नज़र आ रही हैं। आलिया को देखकर ऐसा लग रहा है की उन्होंने गंगूबाई के बोलने की शैली और बॉडी लैंग्वेज पर बहुत मेहनत की है। बाकी गंगूबाई के किरदार में भी आलिया भट्ट के चेहरे पर इतनी मासूमित नज़र आ रही है की उन्हें देख कर कोई कह नहीं सकता की वो वेश्यालय में रहती हैं। इसके अलावा वीडियो का बैकग्राउंड ऑडियंस का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है।
फिल्म 30 जुलाई 2021 को रिलीज की जाएगी। गंगूबाई काठियावाड़ी अपने पार्टनर के साथ गुजरात से मुंबई आई थी जिसने उसे बेच दिया। उसे वेश्यावृत्ति में धकेल दिया गया। वह एक वेश्यालय की मालकिन बन गई। उन्होंने कामठीपुरा के क्षेत्र में महिलाओं और अनाथों के उत्थान के लिए भी काम किया। मुंबई के माफिया क्वींस एस हुसैन जैदी की किताब के एक अध्याय में उनका जीवन अस्त-व्यस्त किया गया है।