/mayapuri/media/post_banners/3d853bff66f6423d9b358974b72c112b77c98fbc5a9117a14e7abdcc33b575e0.jpg)
Netflix की फिल्म अजीब दास्तां का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में दिखाया गया कि चार कहानियां एक दूसरे से जुड़ी हुई है। हर किसी की अलग कहानी है जिसमें सब अपनी अपनी परेशानियों से जूझ रहे हैं। अलग कहानियों में ईर्ष्या, हकदारी, पूर्वाग्रहों जैसे इमोशन दिखाए जाएंगे, जिसके वजह से सबके रिश्ते उलझे हुए हैं।
फिल्म में कई सारे स्टार्स को कास्ट किया गया है जिसमें फातिमा सना शेख, जेयदीप अलाहवत, अरमान रल्हन, नुशरत भरूचा, अभिषेक बेनर्जी, कोंकणा सेन शर्मा, अदीति राव हैदारी, शेफाली शाह और मानव कौल मुख्य किरदार हैं।
फिल्म को चार फिल्ममेकर(शहशांक खेतान, राज मेहता,
नीरज घयवान् कयाज़ ईरानी द्वारा) ने डायरोक्ट की है। वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर अपूर्व मेहता है। फिल्म 16 अप्रैल को Netflix पर स्ट्रीम की जाएगी।
इससे पहले Netflix पर ऐसा एक फिल्म स्ट्रीम की गई थी लूडो। इस फिल्म में भी चार कहानियां दिखाई गई थी। फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया गया था।