फिल्ममेकर करण जौहर ने फिल्म Liger के रिलीज डेट का किया ऐलान

author-image
By Pragati Raj
New Update
फिल्ममेकर करण जौहर ने फिल्म Liger के रिलीज डेट का किया ऐलान

फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म LIGER की घोषणा की थी। अब उन्होंने फिल्म के रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। करण ने अपने इंस्टाग्राम पर LIGER के रिलीज डेट का एलान किया है।

फिल्म 9 सितंबर 2021 को रिलीज होगी। फिल्म को 5 भाषाओं (हिंदी, तमिल, तेलगु, मलयालम और कन्नड़) में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में मुख्य भूमिका में विजय देवरकोंडा नजर आने वाले हैं। इसी के साथ वो बॉलीवुड में कदम रखेंगेय. फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे नजर आएंगी।

फिल्म LIGER के लिए विजय काफी महनत कर रहे हैं। उन्होंने थाइलैंड में मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली थी। फिल्म में विजय और अनन्या के अलावा राम्या कृष्णा, रॉनित रॉय, विष्णु रेड्डी भी नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन पुरी जगन्नाथ कर रहे हैं।

आपको बता दें कि विजय साल 2020 में फिल्म World Famous Lover में नजर आए थे। उनकी फिल्म Dear Comrade जो साल 2019 में रिलीज हुई थी लोगों द्वारा काफी पसंद की गई थी। तो वहीं अनन्या पांडे साल 2020 में फिल्म Khaali Peeli में नजर आ चुकी हैं।

Latest Stories