Mumbai Saga Teaser: क्या अपनी ही फिल्म का रिमेक बना रहे संजय गुप्ता?

author-image
By Pragati Raj
Mumbai Saga Teaser: क्या अपनी ही फिल्म का रिमेक बना रहे संजय गुप्ता?
New Update

फिल्म मुंबई सागा का टीज़र रिलीज़ हो चुका है। फिल्म 19 मार्च 2021 को थिएटर में रिलीज़ की जाएगी। फिल्म में मुख्य किरदार में जॉन इब्राहिम और इमरान हाशमी नज़र आएंगे। जॉन का किरदार मुंबई के एक गुंडे का होगा तो वहीं इमरान एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नज़र आने वाले है। फिल्म को संजय गुप्ता ने लिखा और डायरेक्ट किया है।

फिल्म की कहानी मुंबई की उन घिसी पीटी कहानियों में से है जिसमें मुंबई का एक लोकल गुंडा जो खुद को डॉन समझता है और मुंबई शहर पर राज करने की गलतफहमी पाल लेता है। इस दौरान वो मुंबई के लोकल गैंग्स को खत्म कर देता है।

शहर में क्राइम बढ़ने के कारण एक पुलिस ऑफिसर की एंट्री होती है जिसकी लाइफ का एक ही मकसद है मुंबई से क्राइम हमेशा के लिए ख़त्म करना। इसके बाद चोर पुलिस की यह कहानी शुरू होती है जिसमें जॉन इब्राहिम क्राइम करते आगे बढ़ते है और इमरान हाशमी उन्हें रोकने के लिए पीछे जाते है।

संजय गुप्ता ने 8 साल पहले इसी तरह की एक फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' बनाई थी। फिल्म में जॉन और इमरान के अलावा महेश मांजरेकर, सुनील शेट्टी, प्रतिक बब्बर, अमोले गुप्ता, रोहित रॉय, काजल अग्रवाल भी नज़र आने वाले हैं। फिल्म भूषण कुमार द्वारा प्रोडूस की गई है।

#imran hashmi #upcoming film #Mumbai Saga #John Ibrahim
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe