परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन का ट्रेलर रिलीज

author-image
By Pragati Raj
New Update
परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन का ट्रेलर रिलीज

Netflix पर रिलीज़ होने वाली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की द गर्ल ऑन द ट्रेन का ट्रेलर रिलीज़ हो चूका है। परिणीति के साथ, फिल्म में अदिति राव हैदरी, कीर्ति कुल्हारी और फिल्म बुलबुल के फेम अविनाश तिवारी भी नज़र आने वालें हैं।

यह फिल्म बार्ड ऑफ ब्लड के डायरेक्टर रिभु दासगुप्ता द्वारा निर्देशित है। यह फिल्म 2016 की हॉलीवुड फिल्म का आधिकारिक हिंदी रीमेक है।

फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया कि परिणीति, अदिति राव को रोज देखती है और उसे अपना बीता हुआ कल याद आता है। उनकी अच्छी और हैप्पी लाइफ से जेलस फील करती हैं। एक रात परिणीति उसका पीछा कर रही होती हैं।

उसके बाद परिणीति पर हमला होता है। सर पर चोट लगने की वजह से उसे कुछ याद नहीं रहता। वह अपनी जिंदगी के कुछ हिस्से भूल चुकी होती हैं। इधर अदिति का मर्डर हो जाता है।

परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन का ट्रेलर रिलीज

इसके बाद एंट्री होती है कीर्ति कुल्हारी की जो फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आती हैं। वह अदिति के मर्डर का इंवेस्टेशन करती है। साथ ही परिणीति भी अपने तरीके से छान बीन करती हैं।

यह फिल्म 26 फरवरी को नेटफ्लिक्स इंडिया पर इस महीने के अंत में रिलीज करने के लिए तैयार है।

Latest Stories