/mayapuri/media/post_banners/6da6349a9614d125367f20124764d57b9aa6d6a6488777c4775362a1e5360c23.jpg)
फिल्म “ChaalBaaz in London” का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। 31 सकेंट के इस मोशन पोस्टर में फिल्म के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और एक्टर से इंट्रोड्यूस कराया गया। फिल्म में लीड रोल में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनका डबल रोल होगा। पहली बार वो डबल रोल करते नजर आने वाली हैं।
फिल्म की जानकारी देते हुए टी सीरीज के ट्वीटर हैंडल से फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया। साथ ही कैप्शन भी लिखा है- “हम ये अन्नाउंस करते हुए बहुत खुश है कि बेहद खुबसूरत श्रद्धा कपूर फिल्म Chaalbaaz in London में नजर आएंगी। फिल्म पंकज पराशर द्वारा डायरेक्ट की जाएगी।“
फिल्म भूषण कुमार, कृष्णा कुमार, अहमद खान और शायरा खान द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है। वहीं फिल्म के डायरेक्टर पंकज पराशर हैं। पंकज पराशर वो डायरेक्टर है जिन्होंने फिल्म दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म Chalbaaz डायरेक्ट की थी।
साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म Chalbaaz में श्रीदेवी डबल रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अलावा अनुपम खेर, रजनीकांत और शक्ति कपूर नजर आए थे।