फिल्म सरदार का ग्रैंडसन का सांग मैं तेरी हो गई हुआ रिलीज

author-image
By Pragati Raj
फिल्म सरदार का ग्रैंडसन का सांग मैं तेरी हो गई हुआ रिलीज
New Update

फिल्म सरदार का ग्रैंडसन का सांग मैं तेरी हो गई रिलीज हो चुका है। सांग में दो लव स्टोरी दिखाई गई जो एक दूसरे से काफी अलग है। एक लव स्टोरी में अर्जुन कपूर और रकूलप्रीत नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी कहानी अभिनेता जॉन इब्राहिम और अदिति राव हैदरी की है। जहां अर्जुन और रकूल शहर की लव स्टोरी की कहानी दिखाते हैं वहीं जॉन और अदिति गांव की लव स्टोरी को दर्शाते हैं।

सांग  मैं तेरी हो गई  ओरिजनली Milind Gaba और Pallavi Gaba ने गाया है जो Tanishk Bagchi द्वार रिक्रिएट किया गया है। इस फिल्म में कई स्टार कास्ट नजर आने वाले हैं मुख्य किरदार में अर्जुन कपूर, रकूलप्रीत सिंह और नीना गुप्ता नजर आएंगी। वहीं अन्य कलाकार जैसे अदिति राव हैदरी, सोनी राजदान, कुमुद मिश्रा, दिव्या सेथ नजर आने वाले हैं।

फिल्म का ट्रेलर कुछ ही समय पहले रिलीज किया गया था। ट्रेलर में दिखाया गया कि अभिनेत्री नीना गुप्ता जो अर्जुन कपूर की दादी का किरदार निभाएंगी, वो अर्जुन ने अपना घर एक बार फिर से देखने की इक्षा जताती है जो घर पाकिस्तान में है। इसके बाद बहुत कोशिश करने पर अर्जुन उनका वीजा नहीं लगवा पाता है। लेकिन अर्जुन कहता है कि दादी घर तक नहीं जा सकती तो क्या हुआ घर तो उनके पास आ सकता है। इसके बाद वो पाकिस्तान से उनका घर लेकर आता है।

#Sardar Ka Grandson #Main Teri Ho Gayi #Trailer Released
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe