Advertisment

वरुण धवन और परिणीति चोपड़ा एक साथ फिल्म सनकी में नजर आने वाले है

author-image
By Pragati Raj
New Update
वरुण धवन और परिणीति चोपड़ा एक साथ फिल्म सनकी में नजर आने वाले है

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और परिणीति चोपड़ा को हमने साथ में फिल्म ढिशूम में देखा था। लेकिन इस फिल्म में वो दोनों केवल एक गाने में नज़र आये थे। पर अब दोनों जल्द ही एक फिल्म में नज़र आ सकते हैं।

Advertisment

इस फिल्म का नाम सनकी है। ये एक सस्पेंस ड्रामा फिल्म होगी। खबर के मुताबिक फिल्म के मेकर्स और साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म के लिए पहली पसंद वरुण और परिणीति हैं।

फिलहाल वरुण अपनी अपकमिंग फिल्म भेड़या की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग के लिए वो आंध्रा प्रदेश गए हुए हैं। तो वहीं परिणीति चोपड़ा की फिल्म साइना 26 मार्च हो रिलीज़ होने वाली है।

इसके अलावा परिणीति, रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल में नज़र आएँगी।

Advertisment
Latest Stories