Women's Day: साइना नेहवाल की बायोपिक का ट्रेलर हुआ रिलीज

author-image
By Pragati Raj
Women's Day: साइना नेहवाल की बायोपिक का ट्रेलर हुआ रिलीज
New Update

साइना नेहवाल की बायोपिक का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रिलीज़ कर दिया गया है। ट्रेलर में दिखाया गया की बचपन से ही साइना की माँ और पापा उसे बैडमिंटन खेलने के लिए सपोर्ट करते हैं और उसका एक अकैडमी में उसका एडमिशन कराते है। वो बचपन से बैडमिंटन खेलती है और कई सरे मेडल्स जीत अपने पेरेंट्स को प्राउड फील कराती है।

इसके बाद उन्हें रोक पाना मुश्किल होता है। वो कई खेल जीतते चली जाती है। जिसके बाद एंट्री होती है फिल्म में परिणीति के कोच बने मानव कौल की जो उन्हें ट्रेनिंग देते है। इसके बाद साइना का डाउन फॉल शुरू हो जाता है।

सब एक ही सवाल कर रहे होते हैं कि क्या वो अब बैडमिंटन नहीं खेलेंगे। इसके बाद उनकी माँ उन्हें समझाती है की वो शेरनी है। साइना एक बार फिर से कमबैक करती हैं।

ट्रेलर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए, परिणीति चोपड़ा ने लिखा: 'महिला दिवस के मौके पर फिल्म के ट्रेलर को आपके बीच लाने के लिए मैं बहुत प्राउड फील कर रही हूँ। - SAINA। सिनेमाघरों में 26 मार्च।' फिल्म को अमोल गुप्ते ने डायरेक्ट किया है।

#parineeti chopra #Saina Nehwal #upcoming film
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe